Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे ने संगठन विस्तार के लिए जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष करण देव कम्बोज नें शुक्रवार को मोर्चे की बैठक में उपस्थित प्रदेश के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का ज्यादातर पिछड़ा समाज भाजपा का समर्थक हैं। जिसके कारण आज भाजपा  विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि आपको दायित्व दिया गया है न कि पद या ओहदा। इसलिए अपने दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार बहुत अच्छे कार्य कर रही हैं।

उन्होंने केंद्र में 43 में से 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से बनाने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  का धन्यवाद किया। किसान आंदोलन बारे कम्बोज ने कहा कि पिछले चुनाव में हारी हुई पार्टियां किसानों की आड़ में राजनीति कर रही हैं। विपक्षी दलों के पास केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए ये विपक्षी दल कभी सी ए ए के बारे और कभी कृषि कानूनों बारे आम जनता को भ्रमित कर रहे हैं। ये किसानों के हितैषी न होकर किसानों के दुश्मन हैं।बैठक को सम्बोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद नायब सैनी नें कहा कि देश मे विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। जिस कांग्रेस नें देश पर 55 साल राज किया उसकी आज बुरी दशा है।

देश की जनता ने कॉंग्रेस के कार्यकलापों के कारण उसे नकार दिया है। आज जनता भाजपा की रीति नीति में विश्वास करती है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक को पिछड़ा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व यमुनानगर मेयर मदन चौहान व कुरुक्षेत्र विधायक सुभाष सुधा ने भी सम्बोधित किया।बैठक में पिछड़ा मोर्चा के जिला प्रभारियों की घोषणा भी की गई।
जिला प्रभारी:- 
पंचकूला व करनाल:- करण देव कम्बोज
जींद व पानीपत:- देवेंद्र पांचाल
पलवल व सोनीपत:- रामेश्वर प्रजापति
सिरसा:- श्याम लाल जांगड़ा
फरीदाबाद व नूह:- उषा प्रियदर्शी
अम्बाला व यमुनानगर;- नरेश सैनरे
वाड़ी व झज्जर:- नीलम पांचाल
भिवानी व दादरी:- मुकेश राठौर
महेंद्र गढ़:- महेंद्र सैन
गुरुग्राम:- नन्द किशोर बघेल
रोहतक:- प्रिंस धनवाल
हिसार व फतेहाबाद:- विनोद स्वामी
कैथल व कुरुक्षेत्र:- डॉ राजबीर आर्य
बैठक में मोर्चा के महामंत्री  देवेंद्र पांचाल, रामेश्वर प्रजापति, उषा प्रियदर्शी, श्याम लाल जांगड़ा, नरेश सैन, नीलम पांचाल, मुकेश राठौर, महेंद्र सैन, नन्द किशोर वघेल, प्रिंस धनवाल, विनोद स्वामी, डॉ राजबीर आर्य आदि उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता हो रही त्रस्त : डा. अशोक तंवर

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा को डब्ल्यूजेसी की बढ़ी हुई 24000 क्यूसेक क्षमता से मिलेगा पूरा पानी: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शमशेर सिंह खरक बनें लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के मीडिया सह प्रमुख

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x