Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस में भर्ती नहीं हो सका, तो रुतबा दिखाने और लड़कियों से दोस्ती करने के लिए बन गया फर्जी पुलिस वाला, अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा में थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने बाइक पर घूम रहे फर्जी पुलिस वाले को अरेस्ट  किया है। आरोपी  ने दो साल पहले यूपी पुलिस में भर्ती के लिए परीक्षा दी थी, लेकिन वह पुलिस में भर्ती नहीं हो सका। इसके बाद वह फर्जी पुलिस वाला बन गया। युवक के पास से पुलिस की एक वर्दी, एक गोल टोपी जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस का ताज लगा है,एक बेल्ट, उत्तर प्रदेश पुलिस के 2 बैज, पुलिस का फर्जी आई कार्ड, एक मोबाइल फोन और एक मोटर साइकिल जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा बरामद किए हैं।

पुलिस कि गिरफ्त में खड़ा कृष्णवीर पर आरोप है कि वो खुद को पुलिस वाला बता कर लोगों को पुलिस का रौब दिखाकर वसूली करता था और सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों से दोस्ती करता था। सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी पिछले दो साल से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में फर्जी पुलिस वाला बनकर घूम रहा था। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ने दो साल पहले यूपी पुलिस में भर्ती के लिए परीक्षा दी थी, लेकिन वह पुलिस में भर्ती नहीं हो सका। एडीसीपी ने बताया कि इसके बाद वह फर्जी पुलिस वाला बन गया। उसने अपने गांव में सभी लोगों को बता दिया कि उसकी पुलिस में नौकरी लग गई है। इसके बाद वह सूरजपुर में रहने वाला। आरोपी पुलिस का रौब दिखाकर लोगों से वसूली करता था।  उसके मोबाइल में पुलिस और आर्मी की वर्दी में काफी फोटो हैं। पुलिस की वर्दी वाले फोटो को व्हाट्सएप व फेसबुक पर डालकर वह लड़कियों से चेटिंग करता था। खुद को पुलिस वाला बता इंप्रेस कर उनसे दोस्ती कर लेता था। उसके पास से नीली फ्लैश लाइट लगी बाइक, आई कार्ड, खाकी वर्दी  आदि बरामद हुआ है । 

Related posts

एनओसी और गाइडलाइंस में बिलंब: ट्विन टावर के डिमोलेशन के लिए विस्फोटक हरियाणा के पलवल से लाया जाएगा।

Ajit Sinha

दो दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त की लात -घूसों से पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या कर दी, और उसके शव को झाड़ियों में फेंक-अरेस्ट।

Ajit Sinha

तेजधार चाकू से पति-पत्नी पर कातिलाना हमला कर, पत्नी का कत्ल करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x