Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रेटर नोएडा के आईटीआई कॉलेज के कंप्यूटर लैब लगी भीषण आग

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित आईटीआई कॉलेज मैं आज भीषण आग लग गई। यह आग कॉलेज के पहली मंजिल पर स्थित कंप्यूटर लैब में लगी और देखते- देखते कॉलेज की बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आज सुबह के समय लगी। उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। आग की लपटों को देखकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन कॉलेज की कंप्यूटर लैब पूरी तरह जल खाक हो गई।

आसमान को छूता धुआँ जो तस्वीरों में दिख रहा है यह आईटीसी कॉलेज रोड पर स्थित कंप्यूटर लैब का है। कंप्यूटर लैब में सुबह अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई बिल्डिंग से निकलते हुए को देखकर वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफ़ओ गौतमबुध्द नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह आईटीआई कॉलेज, नॉलेज पार्क में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

वहां जाकर देखा गया तो कॉलेज के कंप्यूटर लैब जो की फर्स्ट फ्लोर पर स्थित था उसने भीषण आग लगी हुई थी। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर 7 गाड़ियां फायर बिग्रेड के बुलाई गई जिनकी मदद से आग पर काबू पाया गया। सीएफ़ओ ने बताया कि अभी आर लेने का अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

Related posts

इमरजेंसी कॉल अटेंड करने जा रही डायल 112 PRV वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट कपिल तोमर की दर्दनाक मौत

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में सप्लाई के लिए जा रहा, 1150 किलो नकली पनीर को खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने पकड़ा, पनीर को किया नष्ट।

Ajit Sinha

लड़कियों के अश्लील चैट व फोटो का स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी व  ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x