Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: ग्रेटर फ़रीदाबाद में तीसरी लहर का सामना करने के लिए आगे आया अम्मा हॉस्पिटल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शनिवार को पार्क ग्रैंडयूरा ग्रेटर फरीदाबाद के एक शिष्टमण्डल ने अम्मा हॉस्पिटल फ़रीदाबाद  के प्रमुख स्वामी निजमृतानन्द से भेंट की। इस मुलाकात में स्वामी जी ने  कोरोना की तीसरी लहर  की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन से पार्क ग्रैंडयूरा में  कोरोना के प्राथमिक उपचार हेतु  कुछ बेड , ऑक्सीजन सिलेंडर, डॉक्टर, नर्स व एम्बुलेंस की व्यवस्था के बारे में चर्चा की व इस व्यवस्था को लागू करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।

निर्मल कुलश्रेष्ठ प्रधान ग्रेफ़ा कंफेडरेशन ऑफ आर॰डबल्यू॰ए॰  ग्रेटर फरीदाबाद उनके सभी साथियों सर्वश्री दीपक मलिक  प्रधान पार्क ग्रैंडयूरा,मुकेश जैन उप प्रधान, सुरेश भड़ाना, डी. एस. कौशिक, भगत सिंह दलाल व विंग कमांडर सत्येंद्र दुग्गल ( रि) ट्रसटी मेंबर, ने इस सुविधा हेतु हॉस्पिटल प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया।

Related posts

स्वास्थ्य अनिल विज ने आज कोरोना वैक्सीनेशन के प्रदेशभर में दूसरे चरण की शुरूआत गुरूग्राम से की, सीपी, डीसी लगवाए वैक्सीन ।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 22 अप्रैल से 31 मई तक 2021 तक के लिए गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से सम्बंधित हुडडा जनस्वास्थ कर्मचारी यूनियन का 5 जुलाई से चल रहा धरना आज समाप्त हुआ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x