Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

आम आदमी पार्टी हरियाणा में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज के सभी चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी- डॉ. सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:आम आदमी पार्टी हरियाणा में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी।  पूरे हरियाणा में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसकी घोषणा आज पार्टी के सहप्रभारी व सांसद डा सुशील गुप्ता ने फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कही। वह अब प्रदेश की सभी विधानसभाओं के प्रत्येक जिलों के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर चुनावों में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा करेंगे।  गुडगांव बादशाहपुर हल्का की मीटिंग 7 जुलाई को होगी l

आम आदमी पार्टी दक्षिण हरियाणा प्रवक्ता  डॉ. सारिका वर्मा ने कहा कि हरियाणा में जहां पंचायती राज्य के सरपंचों, ब्लॉक समिति और जिला परिषद का कार्यकाल फरवरी माह में समाप्त हो चुका है वहीं स्थानीय निकाय की 43 नगरपालिकाओं एवं नगर परिषदों के कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो चुका है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते सरकार चुनाव कराने की कोई भी मंशा जाहिर नहीं कर रही थी। मगर अब चुनावों के अगस्त में कराये जाने की घोषणा हो गई है। इसके लिए उनकी पार्टी ने हर स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related posts

दिल्ली के चारों तरफ केएपमपी और केजीपी एक्सप्रेस-वे पर यातायात शुरू होने से वाहन चालकों को जाम से मिला छुटकारा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा 112 पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले लोग हो जाए खबरदार

Ajit Sinha

अरविंद केजरीवाल जी, आप ने वैक्सीनेशन पर किस तरह का यू-टर्न लिया है, यह आपके ही वक्तव्य से उजागर हो जाता है-संबित पात्रा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x