Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो भाइयों के बीच चल रहा जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, एक की मौत तीन घायल, फरार आरोपितों की तलाश में जुटी    

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली सूरजपुर स्थित सकीपुर गांव में दो भाइयों के बीच चल रहे जमीनी विवाद ने उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया , जब एक भाई अपने बेटों के साथ दूसरे भाई के घर पर घुस कर उस पर और उसके परिवार पर धारदार हथियारों से कातिलाना हमला बोल दिया।  इस हमले में एक भाई और उसके परिवार 3 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई, जबकि परिवार के 3 सदस्य हालत गंभीर हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

घर फर्श पर फैले खून के निशान, दो भाइयों में हुए खूनी संघर्ष के गवाह है।  डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंद ने बताया कि सफीपुर गांव में महेंद्र  और सतपाल दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था और इस झगड़े में सतपाल के बेटे जेल भी गए थे। लेकिन कोरोना महामारी के कारण मिली अंतरिम बेल पर वह जमानत पर थे।  कल रात अचानक सतपाल अपने बेटों के साथ महेंद्र के घर आ धमका । उस समय महेंद्र उसका सोने की तैयारी कर रहा रहा था और उन पर धारदार हथियारों से वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में महेंद्र, उनकी पत्नी सीमा, बेटा तनिष्क व बेटी नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए । डीसीपी ने बताया कि इसके बाद सतपाल और उसके बेटे वहां की मौके से फरार हो गए।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान महेंद्र की मौत हो गई। शव का पंचनामा  भर आवश्यक विधिक कार्रवाई  की जा रही है जबकि सीमा, तनिष्क व नेहा की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।  पुलिस मामले में एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फर्जी आईआरडीए,बीमा कंपनी का अधिकारी बन कर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोप में 4 को किया अरेस्ट  

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: कानूनगो राजवीर 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ की चूरा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x