Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अवैध और मिलावटी शराब बनाते हुए टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल शराब माफिया अरेस्ट 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में अवैध और मिलावटी शराब पीने से हुई लोगों की मौत के मातम का शोर भी अभी थमा नहीं था कि  गौतम बुध नगर में मिलावटी शराब का कारोबार करने वाले माफिया सक्रिय हो गए हैं। जिला आबकारी विभाग और जेवर कोतवाली के टॉप टेन बदमाशो की सूची में शामिल शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा अंग्रेजी शराब और मिलावटी शराब बनाने का समान और 20 लीटर मिला वटी बरामद की है।

पुलिस की गिरफ्त में है शराब माफिया इमरान उर्फ राजू बाबा को आबकारी विभाग और पुलिस ने अवैध शराब के के खिलाफ चलाए  जा रहे अभियान के तहत जेवर की निर्माणाधीन आरआर साईट की टंकी के पीछे से मिलावटी शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि इमरान उर्फ राजा बाबू कोतवाली जेवर से घोषित टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल है और इमरान उर्फ राजा बाबू को पुलिस ने रंगे हाथ मिलावटी शराब बनाते हुए 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि इमरान राजा बाबू एक शातिर किशन का शराब माफिया है और उसके खिलाफ नोएडा के विभिन्न थानों में अवैध शराब के कारोबार करने के खिलाफ 19 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 96 पव्वे अंग्रेजी शराब क्रेजी रोमियों, 108 पव्वे खाली, 500 ग्राम यूरिया, 200 ग्राम नौसादर, प्लास्टिक की जैरीकैन में करीब 20 लीटर मिलावटी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

दो एम्बुलेंस में मोटी रकम लेकर 16 मजदूरों को मरीज बना कर बिहार ले जाते हुए को पुलिस ने पकड़ा, देखिए इस वीडियो में। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

टोना- टोटका के शक में पोते ने दादी की बहन को मारी गोली, गले में लगी गोली, हालत गंभीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x