Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबादःएक कंपनी के मालिक से रंगदारी मांगने व ना देने पर ट्रैक्टर से कंपनी के गेट तोड़ने के आरोप एक गुंडे को पुलिस ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबादःएम एस इन्टरप्राइजेज के मालिक से रंगदारी मांगने और रंगदारी ना देने पर कंपनी के मालिक को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित जितेंद्र उर्फ जीते को क्राइम ब्रांच, सेक्टर- 48 की टीम ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से आरोपित को  तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बीते 15 जून को कंपनी के मालिक द्वारा धौज थाना में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपित जितेन्द्र अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एम एस इन्टरप्राईजेज के मालिक को डरा-धमका कर, उससे रंगदारी माँगता था। रंगदारी देने से मना करने पर आरोपित ने कंपनी के मालिक को जान मारने की धमकी देने के साथ -साथ उपद्रव मचाते हुए ट्रैक्टर से कंपनी के मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया था। आरोपित अपने शरारत और उपद्रव के दम पर क्षेत्र में दबदबा कायम करना चाहता है।पुलिस की माने तो गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र, डबुआ थाना क्षेत्र के पाली गाँव का रहने वाला है। आरोपितों  के विरूद्ध मुकदमा दर्ज होने की सूचना पाते ही सभी आरोपित  पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपते फिर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूत्रों से पता लगाया कि आरोपित  तिगांव एरिया में किसी वारदात  को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा है। तत्परता के साथ पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपित जितेन्द्र को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम ने आरोपित को अदालत के सम्मुख  पेश किया। जहाँ से पूछताछ करने के लिए क्राइम ब्रांच ने आरोपित  को तीन दिन की रिमांड पर लिया। पुलिस द्वारा आरोपित  से पूछताछ जारी है। अन्य आरोपितों  की गिरफ्तारी तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद: आज कन्फ़ेडरेशन ओफ़ रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन, ग्रेटर फ़रीदाबाद व नहरपार विकास मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। 

Ajit Sinha

14 वर्षों से फरार भगौड़ा पंचकूला पुलिस के शिकंजे में, जमानत पर छूटकर हुआ था फरार, बार-बार ठिकाने बदलता था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कपडा व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने और घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के आरोपित मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x