Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने की संगठनात्मक नियुक्तियां |

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सेक्टर-11 पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा,फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला की अध्यक्षता में जिले की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पंकज सिंगला ने अपनी जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समीर टंडन को जिला मिडिया व आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी और रणजीत रावल को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया। पंकज सिंगला ने बैठक में युवा मोर्चा के आठ  मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की। रिंकू शर्मा को अजरोंदा मंडल अध्यक्ष, सन्नी कुमार को मुजेसर मंडल अध्यक्ष,करण गोयल को सराय मंडल अध्यक्ष, अनुज शर्मा को सेहतपुर मंडल अध्यक्ष, अंकित पीलवान को खेडी मंडल अध्यक्ष, धर्म सिंह को सीकरी मंडल अध्यक्ष, मन्नूदत्त को छांयसा मंडल अध्यक्ष, खजान ठाकुर को फतेहपुर मंडल अध्यक्ष, साहिल नरूला को एन.एच मंडल उपाध्यक्ष, धीरज डुडेजा को सीही मंडल उपाध्यक्ष और अरविन्द चंदीला को खेडी मंडल महामंत्री के तौर पर नियुक्त किया। 

ज़िला व मंडल की घोषणा करते हुए ज़िला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने कहा कि इन नियुक्तियों से फ़रीदाबाद ज़िले में भारतीय जनता युवा मोर्चा को मज बूती मिलेगी और संगठन के विस्तार को गति मिलेगी। जिले की कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति  से जिले में जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। पंकज सिंगला ने बताया कि भाजयुमो इकाई भारतीय जनता पार्टी की नींव का पत्थर है इसीलिए हमें संगठन को मजबूत रखने के लिए अपना श्रेष्ठ योगदान देना है ताकि पार्टी को गति मिल सके और फरीदाबाद जिले में संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके।  इस अवसर पर पंकज सिंगला ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की रीती निति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पंकज सिंगला ने कहा कि युवा मोर्चा के 19 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है और जल्दी ही मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। इस मौके पर नरियाला सरपंच योगेंद्र कौशिक, जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज , योगेश तेवतिया,सुरेंद्र नटनागर, मनीष कुमार, जिला सचिव कृष्ण आर्य,कुलदीप गुप्ता,जिला मिडिया प्रमुख मुकुल चोपड़ा, आशीष छिकारा , पूरब भड़ाना, अनिकेत सिंह , धर्मेंदर भाटी व जिला एवं मंडल के अध्यक्ष एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारी भी उपस्थित रहे । 

Related posts

फरीदाबाद : संजय कालोनी पुलिस ने एटीएम मशीन को हैंग कर,सहायता के नाम पर धोखे से पैसे निकालने वाले शख्स को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज भाटी हत्याकांड में दो शूटरों सहित 4 बदमाशों को किया अरेस्ट -देखें वीडियो    

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज डियूरेवल व बड़खल मोड़ के समीप अवैध रूप से बने अवैध निर्माणों चलाया बुल्डोजर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x