Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

केंद्र से मिले सम्मान की असली हकदार अकेली वह नहीं बल्कि फरीदाबाद के तमाम सफाई कर्मचारी है। मेयर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : नगर निगम की मेयर सुमन बाला नें सफाई कर्मचारियों के लिए वार्ड नंबर  30 और 38 में हाजरी शेड का उद्धघाटन नारियल फोड़ कर किया। इस मौके पर मेयर सुमन बाला का निगम कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया। वहीँ मेयर सुमन बाला ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को सच करने के लिए नगर निगम के सभी कर्मचारी दिन – रात कड़ी मेहनत करते है जिसके फल स्वरूप हाल ही में फरीदाबाद को स्वछता के लिए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू द्वारा सम्मानित किया गया था , हालांकि फरीदाबाद से यह सम्मान  उन्हें दिया गया था लेकिन सही मायने में इस सम्मान के असली हकदार अकेली वह नहीं बल्कि फरीदाबाद के तमाम सफाई कर्मचारी है जो दिन – रात अपना काम सही से कर रहे है. मेयर ने कहा की निगम कर्मचारियों को काम करने के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए आज वार्ड नंबर  30 और 38  में हाजरी शैड का निर्माण किया गया है जहाँ कर्मचारियों को भोजन , पानी , टॉयलेट आदि सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम की कमिश्नर सोनल गोयल, चीफ इंजिनियर डी आर भास्कर , पार्षद सुभाष आहूजा, पार्षद उमा सैनी , पार्षद दीपक चौधरी , राकेश गुर्जर , पार्षद बुद्धा सैनी, कर्मचारी संघ के प्रधान बलबीर सिंह , नन्द धकोलिया , नानक चंद खेरालिया , बल्लु प्रधान , किशन चंडालिया , मुकेश , राजपाल , महेश , राजबीर , जय सिंह , विरेंद्रर भंडारी , श्रीमती माया , कमलेश , ज्ञानो , ममता , शकुंतला मुख्य रूप से उपस्तित थे।

Related posts

पीड़ित 14 घंटे से पहले कर सकते है साइबर क्राइम में शिकायत, बैंक भी ज़िम्मेदारी लें, तभी होंगी त्वरित कार्रवाई – एडीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनएच -2 पर तेज गति से कार चला कर कार चलाना सीख रहे दो दोस्तों की कार मेट्रो पिलर से जा टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आदर्श आचार संहिता लागू हैं, में ओल्ड क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से बन रही हैं अवैध बड़ी -बड़ी दुकानें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x