Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बंद पडी कम्पनियों में चोरी करने वाली महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच महिलाएं समेत कबाड़ी भी गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा थाना सेक्टर- 58 पुलिस ने बंद पड़ी कंपनियों में चोरी करने वाले महिलाओं के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सर्विस रोड वाला अंडरपास सैक्टर-62 से इस गिरोह की पांच महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमे कबाड़ीवाला भी शामिल है। इनके कब्जे से दो फायरएक्सटिंग्यूशर, एक सीलिंग फैन, एक मोटर साइकिल का एलाय व्हील, तीन अदद मोटर साइकिल की इंजन किट, 06 मोटर साइकिल की चैन, दो मोटर साइकिल की गरारी, 10 ब्रेक शू मोटर साइकिल के व 3500/- रूपये नकद बरामद की गई  है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़ी रजिया, रूहानी, नस्ताइन, मुस्कान, सविता उर्फ उर्फ चून्दड़ यह आरोपी शातिर किस्म के चोर है। इनके साथ खडे आरोपी लियाकत की कबाड़ी की दुकान है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की  गई महिलाओं ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो रात के समय कूड़ा बीनने के बहाने आती थीं तथा घूम फिरकर बंद पड़ी कम्पनियों से लोहे आदि का सामान चुरा लेती थी।  उसके बाद उसे लियाकत नामक एक कबाडी की दुकान पर बेच देते हैं और आपस में हिस्सा बराबर बराबर बांट लेते हैं। लगभग 10-12 दिन पहले इन लोगों ने सैक्टर-58 नोएड़ा के ए ब्लाक की एक कम्पनी से चोरी की थी। जहां से ये लोग एक जनरेटर की बैट्री, एक पाईप, मोटर, एक मशीन, तथा अन्य लोहे का सामान चोरी किया गया था वो सामान इनके द्वारा इसी कबाड़ी को बेचा था। एडीसीपी ने बताया ये गैंग ने उस दिन सामान के न 10000 रूपये ले लिए  थे तथा 3500 रूपये बाकी रह गए थे ये लोग उस बकाया रकम को लेने के लिए आए थे, उसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया ।  वो रूपये बरामद कर ली  है। ये वही पैसे है जो उस दिन बकाया रह गए थे और ये जो सामान इनके पास से मिला है, यह भी इनके द्वारा नोएडा से भिन्न भिन्न कम्पनियों तथा दुकानों से चोरी किए गए हैं। ये इस सामान को बेचने के लिये कबाडी के पास आये थे।

Related posts

पलवल: रात साढ़े 10 बजे के बाद डीजे बजाओगें तो जाओगे जेल -एसपी राजेश दुग्गल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज एक डीएसपी और पति कांस्टेबल को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha

दिल्ली : सब-इंस्पेक्टर के कथित जुल्म से तंग आकर शख्स ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x