Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दिल्ली -एनसीआर में गांजे की सप्लाई करने आए तीन तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य का एक क्विंटल गाँजा बरामद। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोरोना वायरस के महामारी के इस दौर में जहां शहर में लॉकडाउन लगा है ऐसे में भी मादक पदार्थों की तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है नोएडा की फेज-2 थाने की पुलिस ने सब्जी मण्डी के पीछे सर्विस रोड से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तस्करों से एक क्विंटल गांजा सहित एक स्विफ्ट कार  बरामद किया है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में गांजे की तस्करी करते थे। डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा द्वारा पुलिस टीम को 25 हज़ार का पुरूस्कार देने की घोषणा की गई।
 
पुलिस के कब्जे में खड़े सूरज, राजू व सोनू को एक क्विंटल गांजे की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने सब्जी मण्डी के पीछे सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी नोएडा सेंट्रल अंकुर अग्रवाल ने बताया तीनों ही शातिर किस्म के तस्कर है सोनू पर 9, राजू पर 3 और सूरज पर एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी पिछले  दो साल से गांजा तस्करी कर रहे हैं। यह गांजे को नोएडा में ही छिपाते थे। फिर यहां से ही पूरे एनसीआर में सप्लाई की जाती थी। एडीसीपी ने बताया कि हाल में थाना फेस 2 पुलिस ने गांजे की पुड़िया बेचने वालों को गिरफ्तार किया था,उनसे पूछताछ में बताया गया कि सोनू नामक व्यक्ति दिल्ली- एनसीआर में गांजे की सप्लाई करता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और और  फेस 2 सब्जी मंडी के पास से तीन गांजा तस्करों को धर दबोचा। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस को इनके कब्जे से लगभग 100 किलो गांजा और एक स्विफ्ट कार मिली है। पूछताछ से पता चला है कि आरोपी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में गांजे की सप्लाई करते हैं। आरोपियों के अन्य साथी नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में सक्रिय है। आरोपियों द्वारा अपने साथियों के पास गांजा भेजा जाता है। फिर वे अपने क्षेत्र में गांजा बेचते है। आरोपी कॉलेज व यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित झुग्गी-झोपड़ियों में गांजे की तस्करी करते हैं। फिलाहल पुलिस तीनो पूछताछ में इस गैंग के कुछ सदस्यों के बारें में भी जानकारी मिली है उन्हे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वही डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा द्वारा पुलिस टीम को 25 हज़ार  रूपये का पुरूस्कार देने की घोषणा की गई।

Related posts

टोल कर्मी को नकली पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एमबीए छात्र व टीचर गिरफ्तार।

Ajit Sinha

इलेक्ट्रॉनिक चिप के माध्यम से वज़न में हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर समेत 4 आरोपित पकड़े गए -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

मनी लॉन्ड्रिंग के केस की धमकी देते हुए डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने के मामले में 01 RMP डॉक्टर, 1 प्रॉपर्टी डीलर सहित तीन अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x