Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने कविश हत्याकांड में दो नशा तस्करों को पलवल में धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने कविश हत्याकांड में दो नशा तस्करों को पलवल में दबोचने में सफलता हासिल की है। अरेस्ट आरोपितों की पहचान राहुल और गौतम निवासी पलवल है। आरोपित राहुल और गौतम दोनों सगे भाई हैं।

इंचार्ज अनिल कुमार  ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार ,नायब तहसीलदार पलवल और ड्रग कंट्रोलर  कृष्ण कुमार को साथ लेकर छापेमारी कर दोनों आरोपितों को अरेस्ट किया गया। छापेमारी टीम ने तलाशी लेने पर आरोपितों के कब्जे से 72 एविल के इंजेक्शन और 72 Buprenorphine के इंजेक्शन बरामद किए हैं। जिस पर आरोपितों के खिलाफ थाना शहर पलवल में मामला दर्ज करा कर आरोपितों  को थाना शहर पलवल के अंतर्गत आने वाली चौकी भवन कुंड पुलिस के हवाले किया गया है।,,, पलवल पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई  जारी है। आपको बताते चलें कि उपरोक्त मामले में क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने 4 आरोपितों को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है।

Related posts

फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व उनके अन्य साथियों पर लाठी – डंडों से जानलेवा हमला करने वाले 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कृष्णपाल और महेंद्र प्रताप, दोनों ही दिग्गज और धुरंधर प्रत्याशी हैं आइए जानते हैं इनके राजनीतिक इतिहास के बारे में।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के सार्थक प्रयासों से साइबर फ्रॉड की 71 लाख रुपये की राशि मूल खाता धारक को मिली वापस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x