Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा एसटीएफ ने पकड़ी 8.5 किलो अफीम, पांच आरोपी गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अफीम तस्करी को लेकर बडी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसटीएफ ने कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों से 8.5 किलोग्राम अफीम जब्त कर मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के बाद तीन आरोपियों को कैथल में चीका के नजदीक के काबू कर उनके कब्जे से 3 किलों 500 ग्राम अफीम बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड निवासी अजय राम, पंजाब के रहने वाले हरबंस सिंह और रामजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से एक कार भी बरामद हुई। दूसरे मामले में एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में अफीम हो सकती है। इसके आधार पर पुलिस ने कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के पास से वाहन को रोककर तलाशी ली तो दो आरोपियों से 5 किलो अफीम बरामद हुई।

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी झारखंड से अफीम खरीद कर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड निवासी इरशाद और मोहम्मद के रूप में हुई हैपकडे गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की तफतीश की जा रही है।

Related posts

कोरोना संक्रमण की वजह से दीपेंद्र हुड्डा नहीं ले पाएंगे ध्वजारोहण कार्यक्रमों में हिस्सा, ध्वजारोहण करेंगे भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का मजबूत हिस्सा : ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x