Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुरुग्राम: सोमवार को होने वाले वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत सिविल डिफेंस वालंटियर भी अपनी सेवाएं देंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:कोरोना महामारी से बचाव के लिए गुरुग्राम प्रशासन द्वारा सोमवार को होने वाले वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत सिविल डिफेंस वालंटियर भी अपनी सेवाएं देंगे। सिविल डिफेंस गुरुग्राम टीम सभी 37 स्थानों पर अपने वालंटियर लगाएगी। सभी स्थानों पर सिविल डिफेंस वालंटियर आपसी सहयोग से सामाजिक दूरी एवं भीड़ नियंत्रण, कोरोना महामारी में आवश्यक दिशा निर्देश आदि की पालना की सेवाएं करेंगे।
पिक एवम ड्रॉप भी करेंगे

ओल्ड गुरुग्राम में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स द्वारा पिक एंड ड्रॉप की सुविधा भी दी जाएगी। इसके तहत कोई भी बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरतमंद इस पिक एवम ड्रॉप की फैसिलिटी का लाभ उठा सकते हैं। उनकी इन सेवाओं के लिए शहर के बीचो बीच अग्रवाल धर्मशाला और शमा रेस्टोरेंट के आसपास गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। इस सेवा के लिए अलग से टीम बनाई गई है। सभी वॉलिंटियर्स अपनी अपनी गाड़ियां इस सेवा के लिए अर्पित कर रहे हैं ताकि वैक्सीनेशन करवा कर हर व्यक्ति को इस कोरोना महामारी से बचाया जा सके। सिविल डिफेंस वालंटियर के इस नंबर 8920407078 पर पिक एंड ड्रॉप की फैसिलिटी लेने वाले लोग संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी शेरपा बैठक की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

Ajit Sinha

अधिकारी द्वारा बुलाई गई बैठक में भी अनुपस्थित रहे 10 सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के मामले 181 तक पहुंचा जो कल मुकाबलें आज बहुत ज्यादा हैं, इन में से 50 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x