Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: नूंह में घटित आसिफ हत्याकांड में संलिप्त दो और आरोपितगिरफ्तार, अब तक कुल 9 अरेस्ट। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस ने जिला नूंह के गांव खेड़ा खलीलपुर के आसिफ हत्याकांड मामले में एक और कामयाबी हासिल करते हुए वारदात में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफतार किया है। आसिफ हत्याकांड में अब तक कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान खेडा खलीलपुर निवासी कुलदीप उर्फ कुल्ली व रोहित के रूप में हुई है। आसिफ की हत्या के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है । गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश करके हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी व पूछताछ के लिये पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
     
बता दे कि दिनांक 16 मई -2021 को आपसी रंजिश के कारण नूहं जिला में मारपीट व अपहरण करके आसिफ की हत्या का मामला सामने आया था। मृतक का शव गांव नंगली सोहना के नजदीक से मिला था।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नूंह ने शिकायत मिलते ही ना केवल नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया बल्कि मामले की गंभीरता को देखते हुये एक टीम गठित की। खुफिया और अन्य जानकारी के आधार पर हत्या में संलिप्त सात आरोपी राजू निवासी खेडली दौसा, अनूप, महेन्द्र, ललित, गुलशन निवासीगण खेडा खलीलपुर, संदीप निवासी उदाका व अंकित निवासी भवाना जिला पलवल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।हत्याकांड में वांछित अन्य आरोपी पटवारी, अडवानी, कुलदीप व काला की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है और जल्द ही ये सभी सलाखों में होंगे।

Related posts

फरीदाबाद : सूर्य बिहार के पार्ट -3 में जवान उम्र के लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी,उसकी लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से दिया फैक।

Ajit Sinha

6 लाख के ईनामी कुख्यात गैंगेस्टर रोहित व उसके सहयोगी प्रवीण ने एसीपी पंकज व सब इंस्पेक्टर प्रियंका पर चलाई गोली, दबोचे गए  

Ajit Sinha

किसी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे समूह के व्यक्तियों को भेजने व प्राप्त करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं: डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x