Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, सीएसआर फ़ंड से स्वास्थ्य विभाग को भेंट की 3.25 लाख एलडीएस, 20 फीसद अधिक टीका लगाया जा सकेगा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोरोना महामारी के साथ जंग में अपने सामाजिक दायित्व को निबाहते सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने सीएसआर फ़ंड से नोएडा के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक ओहरी को गौतमबुद्ध नगर को 3.25 लाख एलडीएस भेंट की। सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट व सीएसआर हेड पार्था घोष ने बताया कि कंपनी इस मुश्किल घड़ी में भारत के साथ मजबूती से खड़ी है। पिछले कुछ हफ्तों में, कंपनी ने आक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडर की मदद की थी।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों को टीका लग सके। इसके लिए सैमसंग कंपनी ने 10 लाख लो डेड सिरिज (एलडीएस) का आयात कर उन्हें निशुल्क वितरण करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने गौतमबुद्ध नगर को 3.25 लाख एलडीएस भेंट की। एलडीएस को दक्षिण कोरिया से आयात किया गया है। एलडीएस में छूट गई दवा की मात्रा काफी कम रहती है, जिससे टीके की बर्बादी कम होगी। इस तरह वैक्सीन की समान मात्रा से 20 फीसद अधिक लोगों को टीका लगा पाना संभव होगा। इसका मतलब यदि मौजूदा सिरिज से 10 लाख खुराक दी जाती हैं, तो एलडीएस से टीके की उतनी ही मात्रा से 12 लाख खुराक दी जा सकती हैं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी मौजूद रहे। कंपनी ने लखनऊ स्वास्थ्य विभाग को भी 3.25 लाख सिरिज भेंट की है। सैमसंग ने कोविड राहत उपायों के लिए उप्र राज्य आपदा प्रबंधन कोष में 7.5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है और उत्तंर प्रदेश को 1900 ऑक्सीजन सिलेंडर्स, 60 ऑक्सीरजन कन्संदट्रेटर्स एवं 6.5 लाख एलडीएस सिरिंज का दान करने की प्रतिबद्धता जताई है। सैमसंग ने दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री की स्थापना नोएडा में की है। यह राज्य में बड़े निवेशकों में से एक है और इसने जिले एवं उत्तमर प्रदेश में हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है।

Related posts

गार्डन गैलेरिया के बार में दो पक्षों में विवाद के बाद जम कर हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha

परिवारिक कलह से परेशान युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, नाजुक

Ajit Sinha

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेंगे 2 एमआरओ हब, योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x