Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

क्या भारत में दो दिन बाद ट्विटर,इंस्टाग्राम फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियां काम करना बंद कर देंगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: क्या भारत में दो दिन बाद ट्विटर,इंस्टाग्राम फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियां काम करना बंद कर देंगी. ये सवाल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, इस साल 25 फरवरी को भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं इनफारमेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय (MEITY) ने सभी सोशल कंपनियों को नए नियमों का पालन करने के लिए तीन महीने का समय दिया था.

इनमें भारत में अपना ऑफिसर और कॉंटेक्स ऐड्रेस देना, कंपलायंस अधिकारी की नियुक्ति, शिकायत समाधान, आपत्तिजनक कंटेट की निगरानी, कंप्लायंस रिपोर्ट और आपत्तिजनक सामग्री को हटाना जैसे नियम हैं. अभी तक केवल कू नाम की कंपनी को छोड़ कर किसी अन्य कंपनी ने इनमें से किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की है.सोशल मीडिया पर पीड़ित लोगों को यह नहीं पता कि वे किससे शिकायत करें और कहां उनकी समस्या का समाधान होगा. कुछ प्लेटफॉर्म ने इसके लिए छह महीने का समय मांगा है. कुछ ने कहा कि वे अमेरिका में अपने हेडक्वार्टर से निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं. ये कंपनियां भारत में काम कर रही हैं, भारत से मुनाफा कमा रही हैं लेकिन दिशा निर्देशों के पालन के लिए हेडक्वार्टर से हरी झंडी का इंतजार करती हैं. ट्विटर जैसी कंपनियां अपने खुद के फैक्ट चेकर रखती हैं जिनकी न तो पहचान बताती है और न ही तरीका कि कैसे तथ्यों की जांच की जा रही है.

Related posts

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत-वीडियो।

Ajit Sinha

लॉकडाउन: पुलिस ने कार रोकने को कहा, तो एएसआई को बोनट पर बैठाकर दौड़ाई गाड़ी, देखिए वीडियो पुलिस ने कार रोकने को कहा, तो एएसआई को बोनट पर बैठाकर दौड़ाई गाड़ी, देखिए वीडियो

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने कहा, इस देश ने जो 70 साल में बनाया, उसको 8 साल में खत्म कर दिया, आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है-वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x