Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

मीडिया मे खबर दिखाई जाने के बाद वर्षो से बंद पड़ा खंडेरा का पीएचसी बदहाल हालत मे चालू, कोविड प्रोटोकाल की उडी धज्जियां      

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के 15 गाँव को चिकित्सा सुविधा देने के लिए बनाए गए गांव खंडेरा में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी)  पर वर्षों से लगा ताला खुल गया है। कोरोना काल मे पीएचसी के बंद होने कि खबर को मीडिया प्रमुखता से दिखाई जाने के बाद आज आज स्वास्थ्य विभाग की टीम और दादरी के विधायक ने इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला खुलवाया और अस्पताल में दो डॉक्टरों की टीम बैठाकर कोरोना संक्रमण की जांच की टेस्टिंग शुरू करवा दी है। लेकिन आनन-फानन शुरू किए जाने केंद्र में फैली गंदगी के बीच संक्रामण फैलने का खतरा और बढ़ गया है। विधायक का कहना की जल्द ही आफ सफाई कराई जाएगी और अस्पताल को नियमित रूप से चलाया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के खंडेरा  गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खंडहर हो रही बिल्डिंग आज लोगो का मजमा जमा है क्यूकि वर्षो बाद केंद्र का ताला खुला है।  विधायक अस्पताल का निरीक्षण कर रहे और इस दौरान न तो सोशल डिस्टेन्सिग का पालन हो है और हर तरफ गंदगी का अंबार है। यहाँ स्वास्थ्य विभाग की 2 टीम बैठ कर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए टेस्टिंग कर रही है। डॉक्टरों ने पीपी किट तक नहीं पहना है और सोशल डिस्टेन्सिग का पालन हो रहा है। जिससे संक्रामण फैलने का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय विधायक का कहना है कि इस उप केंद्र में अब रोजाना डॉक्टर बैठा करेंगे और लोगों का उपचार करेंगे। जिससे 15 गाँव के लोगो चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। विधायक कहते की ये अस्पताल 22 तारीख से बंद था क्यूकि यहाँ के डॉक्टरों को कोविड़ अभियान मे  लगाया गया था। कमिश्नर मेरठ को पत्र लिखने उसके बाद ये सेंटर चालू हुआ है।  इसमे जो गंदगी है उसे मै साफ करवा रहा हूँ, वहाँ कोरोना की टेस्टिंग, कोरोना किट का वितरण के साथ दो दिन मे कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी, दुबारा सेंटर बंद न हो इसकी व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल मे लगा ताला खुलने से स्थानीय लोग खुश है उनक कहना है अबतक जो लोग आते थे ताला बंद होने से वापस लौटना पड़ता था या दादरी जाना पड़ता था। अब 15 गाँव के लोगो को इस अस्पताल की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

Related posts

गार्डन गैलेरिया में स्थित विभिन्न बार रेस्टोरेंट का किया गया औचक निरीक्षण, बादलपुर में अवैध शराब की बिक्री करते हुए पाए जाने पर एक गिरफ्तार

Ajit Sinha

कोरोना का कहर जारी: फरीदाबाद जिले में आज 194 नए कोरोना संकर्मित केस आए हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अमृता अस्पताल में डीसी विक्रम ने ‘अमृता-संकल्प जनरल ड्यूटी असिस्टेंट ट्रेनिंग सेंटर’ का किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x