Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

कोरोना से हारती हुई जिंदगी का सहारा बनेगी ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि प्रदेश उत्तर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट                                            
मथुरा:आज वैसाख शुक्ल तृतीया,अक्षय तीज को,भगवान परशुराम जी महाराज के पावन अवतरण दिवस पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के निर्देशन में सभी समिति के सदस्यों ने संरक्षक अंतरराष्ट्रीय भागवताचार्य डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री के सानिध्य में सभी लोगों ने अपने घर में रहकर भगवान परशुराम का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉ मनोज शास्त्री ने कहा इस समय वैश्विक महामारी कोविड़ 19 से बचाने के लिए भगवान परशुराम से प्रार्थना की गई। प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जागरूक करने के साथ लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ उनके सहयोग के लिए जिनका रजिस्ट्रेशन वैक्सीन के लिए नहीं हो पा रहा है

उनकी सुविधा के लिए निशुल्क प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित के निर्देशन में फोन नं 8266006000/ 9319366770 हेल्पलाइन नंबर शुरू की गई है जिस का उद्देश्य है कि जो लोग कम पढ़े लिखे हैं या फिर एंड्राइड फोन नहीं है वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं उनको निशुल्क रजिस्ट्रेशन समिति के द्वारा किए जाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग समय से वैक्सीन लगवा सकें साथl ही इस वैश्विक महामारी में जिन लोगों ने अवैध रूप से कमाई अवसर  बना रखा है। उनके विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाने के लिए समिति अपना विधि प्रकोष्ठ बनाने जा रही है जिसके माध्यम से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी जिन लोगों ने इस बीमारी को अवैध रूप से अपनी कमाई का अवसर बना रखा है। अवतरण दिवस मनाने वालों में महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ,प्रदेश महासचिव आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री, जिला  अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित ,प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा ,प्रदेश महासचिव चंद्र मोहन दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, कुलदीप शास्त्री शिवम अग्निहोत्री, श्रीमती जमुना शर्मा, श्रीमती सुनीता उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, श्रीमती वंदना शर्मा, विनोद पांडे चंद्र प्रकाश पांडे, पुराणाचार्य, श्रीमती मीरा शास्त्री, श्रीकांत शास्त्री, पद्मनाभ शास्त्री, विनय कुमार पाठक, प्रमोद तिवारी (पुजारीजी), सागर तिवारी, अक्षय मिश्रा, सूरज चौबे, शिवा तिवारी, विष्णु शामिल रहे।        

Related posts

महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर लगाया रेप और मारपीट का संगीन आरोप, महकमें में मचा हड़कंप

Ajit Sinha

संभल: मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने व अवैध कब्जे हटाने गई जिला प्रशासन को 46 वर्ष से बंद एक शिव-हनुमान की मंदिर मिली।

Ajit Sinha

पीएचडी कर रहे कानपुर के एक एसीपी पर आईआईटी की छात्रा ने दुष्कर्म करने के लगाए गंभीर आरोप, केस दर्ज, एसआईटी गठित, जांच जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x