Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मां शब्द में पूरा संसार समाया है : कमलेश शाह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  सावित्री पॉलिटेक्नीक फॉर वूमेन में आज रविवार को मदर्स डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने मां के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए गीत व कविताएं सुनाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत यशौमती मईया से बोले नंदलाला गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्रा सोनिया, कोमल व ज्योति ने तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है गीत प्रस्तुत किया। इनके अलावा अन्नू ने ये तो सच है कि भगवान है गीत प्रस्तुत किया। गार्गी पाल, ईशा, मोनिका, ऊषा, सुषमा व सुजाता ने कविताओं के माध्यम से मां के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इस मौके पर सावित्री पॉलिटेक्नीक की प्रिंसीपल कमलेश शाह ने कहा कि मां शब्द में पूरा संसार समाया हुआ है। उन्होंने मां की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को मां का सम्मान करना चाहिए और मदर्स डे पर सभी छात्राओं को बधाई दी।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: केजीपी एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में बाप -बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 14 वर्ष शादी के हो गए थे , एक भी बच्चा नहीं था, इसलिए 3 माह की बच्ची का अपहरण किया, अब वह साढ़े 5 वर्ष की हैं -अरेस्ट

Ajit Sinha

सीएम साहब यहां के बिल्डर लोग लूटेरे हैं, जो अधिकारियों की मिलीभगत से उनके क्षेत्र की जनता को जमकर लूट रहे हैं -राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x