Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज बारिश के साथ जम कर गिरे ओले, मानो घास के मैदान में किसी ने सफ़ेद चादर बिछा दी,प्रदूषण का स्तर गिरा, मौसम हुआ सुहावना    

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में एक हफ्ते दूसरी बार रविवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरने मौसम मिजाज बदल गया । दोपहर बाद मौसम ने बदलाव आया, अचानक और तेज हवाओं के साथ आई बारिश के साथ जम कर ओले गिरे जिससे लग रहा था मानो घास के मैदान में किसी ने सफ़ेद चादर बिछा दी है। इस बारिश और ओलावृष्टि ने अचानक से पूरा मौसम बदल कर रख दिया। जिससे गर्मी से नोएडावासियों को राहत मिली। मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इस बारिश और ओलावृष्टि से किसानो के माथे पर शिकन ला दी है।
 
तेज हवा… उसके बाद हुए झमाझम बारिश और ओलावृष्टि नोएडा शहर का मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली और कोरोना के कारण घरो में बंद  लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। बारिश  और ओला वृद्धि ने मौसम को तो सुहाना कर ही दिया साथ ही प्रदूषण के स्तर को भी कम करने का काम किया जिसके चलते लोग राहत महसूस कर रहे है। बारिश के कारण पारे में भी गिरावट दर्ज़ की गई। मौसम विभाग ने एक हफ्ते पहले मौसम की भविष्यवाणी कर दी थी, सामान्यत: आसमान मे बादल छाए रहेगे और हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने का संभावना जताया था। आईएमडी का पूर्वानुमान था कि तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ 25-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी मौसम विभाग ने कुछ दिनो तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है।

Related posts

कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट की आहट के बीच दो महीने बाद कोविड अस्पताल में भर्ती 74 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत

Ajit Sinha

फ़र्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लोगों से अवैध उगाही करने वाला शख्स गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

तीन थाना…तीन एनकाउंटर…तीन बदमाश घायल…तीन फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x