Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने युवा मंडल अध्यक्षों को मास्क एवं सेनीटाइजर वितरित किए गए। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ज़िला कार्यालय सेक्टर-88 फ़रीदाबाद पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला द्वारा युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों को मास्क एवं सेनीटाइजर वितरित किए गए।  यह सभी मास्क एवं सेनीटाइजर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा फ़रीदाबाद के अलग अलग  क्षेत्रों में  मुख्यतः अनाधिकृत कोलोनियों और स्लम बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को बाँटा जाएगा।   इसके अलावा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को मास्क लगाने,  सेनीटाइजर का इस्तेमाल करने व सामाजिक दूरी का पालन करना आदि संदेश देकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा  के कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क व  सेनीटाईज़र बाँटने की पूरी तैयारी कर रखी है।यह सभी मास्क एवं सेनीटाइजर भारतीय जनता पार्टी ज़िलाध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। मास्क एवं सेनीटाइजर उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद के ज़िलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व संगठन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलग अलग तरीक़े से जन सेवा में लगे हुए हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व्यक्तिगत सम्पर्क के ज़रिए कोरोना से जीतकर आए लोगों को प्लाज़्मा दान करने  के लिए प्रेरित कर रहें हैं ताकि प्लाज़्मा थेरेपी के माध्यम से लोगों की जान बचाई जा सके। रेड क्रॉस फ़रीदाबाद के सहयोग से अभी तक प्लाज़्मा डोनेशन के माध्यम से 30 से ज़्यादा लोगों की जान बचा बचाई जा चुकी है। टीकाकरण अभियान में भी भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य सहयोग कर रहे हैं।  हेल्पलाइन के ज़रिए लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने का कार्य भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा  मोर्चा के कार्यकर्ता नए नए अभियानों के माध्यम में देश और समाज की सेवा में कार्यरत हैं। अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा युवा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने  युवा साथियों के साथ अलग अलग जगहों कर पौधारोपण करके पौधारोपण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अगर हमारा वातावरण स्वस्थ होगा तो हम सब भी स्वस्थ रहेंगे। Iमनीष सिंह ने लोगों से पौधारोपण करने की अपील की। भाजपा युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने कहा कि युवा साथी तन, मन और धन के साथ  समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं।  उन्होंने समाज सेवा में जुटे सभी साथियों का धन्यवाद किया और कहा कि अगर हम सब सरकार द्वारा लगाए गए लाक्डाउन के दिशा निर्देशों का  पालन करेंगे तो जल्दी ही कोरोंना की चैन तोड़कर कोरोना को हराने में कामयाब होंगे। 

Related posts

वर्ष 2015 में एचटेट पास अभ्यर्थी भी नई टीजीटी भर्ती के लिए कर सकते हैं आवदेन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीजेपी की हल्ला बोल जनसभा में पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल और उत्तर प्रदेश से विधायक अवतार भड़ाना

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार, प्रदेश में गरीब परिवारों को मिलेंगे 1 लाख आवास या प्लॉट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x