Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव स्वास्थ्य

एक बंद आयशर कंटेनर से 260 ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ तीन आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: कालाबाजारी करके निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य में अवैध रूप से ऑक्सीजन सिलेन्डर बेचने वाले 3 आरोपितों को ड्रग्स कंट्रोलर अधिकारी व थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम  की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपितों  के कब्जा से 1 गाड़ी ( बंद बॉडी के आईशर कैन्टर) जिसमें रखे 260 ऑक्सीजन गैस के सिलेन्डर बरामद किए गए। पुलिस की माने तो आरोपित मुनाफा कमाने के लिए महाराष्ट्र से ऑक्सीजन गैस के ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर गुरुग्राम  आए थे और अधिक मूल्य में बेचने के लिए। 

पुलिस के मुताबिक कल 4 अप्रैल 2021 को ड्रग्स कंट्रोलर अधिकारी अमनदीप चौहान व थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई  करते हुए अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर गाँव अकलीमपुर, गुरुग्राम से तीन युवकों को एक महाराष्ट्र नंबर कैन्टर में ऑक्सीजन गैस से भरे कुल 260 ऑक्सीजन सिलेंडर सहित काबू किया गया। आरोपितों  द्वारा निर्धारित मूल्य से बहुत अधिक मूल्य में आक्सीजन सिलेंडर बेचने की काला बाजारी को अन्जाम दिया जा रहा था।

पुलिस का कहना हैं कि गठित रेडिंग टीम द्वारा ऑक्सीजन गैस की कालाबाजारी करने के संबंध  में अरेस्ट  किए गए तीनों शख्स  से उनका नाम व पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम  विकास  कुमार,निवासी मकान नंबर- 437,अशोक विहार कॉलोनी, जिला करनाल हाल निवासी 703 A-11 यूनिटेक सैक्टर-70, गुरुग्राम, उम्र 32 वर्ष, शिव कुमार निवासी मकान नंबर- 586 मिठ्ठन मोहल्ला,नजदीक शिव मंदिर, जिला करनाल, उम्र 33 वर्ष व  प्रभात कुमार तीर्थराज पांडे  निवासी मकान नंबर- 207 गाँव बरीपुर, जिला कौशाम्बी, उत्तर-प्रदेश हाल निवासी गंगा धर रोड़ जागेश्वर नगर  ढाने वेस्ट महाराष्ट्र, उम्र 31 वर्ष बताया। 

इस  मामले के सम्बंध में अमनदीप चौहान, ड्रग्स कंट्रोलर अधिकारी के शिकायत पर थाना बदशाहपुर में  कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  किया गया और तीनों आरोपितों को  गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों  से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इनके कब्जा से बरामद हुए ऑक्सीजन गैस के सिलेंडरों को इन्होंने महाराष्ट्र से अपने एक साथी वैंडर से खरीदा था और ये गुरुग्राम में मुनाफा कमाने के इरादे से बेचने के लिए आए थे।

आरोपितों के कब्जा से 01 गाड़ी (बंद बॉडी के आईसर कैन्टर) जिसमें रखे 260 ऑक्सीजन गैस के सिलेन्डर बरामद किए गए है। इन आरोपितों  को आज अदालत के सम्मुख पेश करके 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों  से सिलेंडरों के खरीद मूल्य व इनके द्वारा कालाबाजारी करके बेचने के मूल्य सहित ये किस प्रकार से इतनी मात्रा में सिलेंडर खरीद कर लाए थे, इत्यादि के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूछताछ में हो भी तथ्य सामने आएंगे। 

Related posts

नए साल -2025 की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो कुख्यात बदमाशों के पैर में लगी गोली, सहित तीन बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha

कुरियर पार्सल के खेपों में से 30 लाख रुपए के नए मोबाइल फोन को निकाल, उसमें कार्ड वाले कागज भर कर पार्सल पहुंचा दिया।

Ajit Sinha

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर ताबडतोड गोलियां चला कर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x