Athrav – Online News Portal
नोएडा

कोरोना महामारी के दौर में अहम भूमिका निभा रहा है सोशल मीडिया, अधिकारी संज्ञान ले मदद और कार्रवाई दोनों कर रहे है

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
करोना महामारी के इस दौर में सोशल मीडिया एक अहम भूमिका निभा रहा है इस पर की गई अपीलों पर न सिर्फ अधिकारी संज्ञान ले रहे हैं बल्कि कार्रवाई भी हो रही है। जिससे लोगों को मदद मिल रही है और कई जाने बचाई जा चुकी है। ऐसे ही दो मामले नोएडा में सामने आए हैं,जिनमे ट्विटर पर की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पहला मामला एक ऐसे युवक का है जिसे अपनी मां की ज़िंदगी को बचाने के लिए ऑक्सीजन की सख्त जरूरत थी और सुबह से शाम तक लाइन पर लगने के बावजूद उसे ऑक्सीजन नहीं मिला, तो उसने इसकी गुहार ट्विटर पर मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों तक लगाई। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में  संज्ञान लेते  हुए युवक को ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी। दूसरे मामले में ऑक्सीजन किट ब्लैक करते हुए एक युवक को ट्विटर पर की गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।  

सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां की जिंदगी बचाने के लिए ऑक्सीजन देने के लिए नोएडा के पुलिस कमिश्नर से लेकर सीएम तक गुहार लगाता हुआ केशव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके साथ ही के उसने ट्वीट कर अधिकारियों और सीएम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की अपील की थी। केशव का अपील करते हुए वायरल विडियो और ट्वीट को संज्ञान में लेते हुए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने एसीपी को मौके पर भेजकर उसे ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी जिसके बाद युवक ने मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस कमिश्नर सभी का आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने ऑक्सीजन किट को ब्लॉक करने वाले एक युवक को भी पकड़ा है एडीसीपी ने बताया कि रवि कांत नामक युवक ने नोएडा पुलिस को ट्वीट करते हुए और वैगनआर कार की फोटो अपलोड करते हुए कहा कि एक तो जनता वैसे ही परेशान हैं और ऊपर से लोग ऑक्सी जन किट भी ब्लैक में दे रहे हैं। आज नोएडा के सेक्टर -58 एक व्यक्ति मिला। उसने नाम नहीं बताया,लेकिन वह गाड़ी में रख कर हाई प्रेशर डबलगेज ऑक्सीजन रेगुलेटर और ऑक्सीजन मास्क रुपये में बेच रहा था। ट्वीट को संज्ञान में लेते हुए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने पुलिस को कार नंबर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया। 

Related posts

साले ने दो शूटरों को 15 लाख रुपए की सुपारी देकर अपने ही जीजा की हत्या करवा दी सनसनीखेज खुलासा नोएडा पुलिस ने किया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

नर्स की हत्या का किया खुलासा: आरोपित प्रेमी ने नर्स पर सगाई तोड़ने के लिए बनाया दबाव, नर्स के इनकार करने पर मार दी गोली।

Ajit Sinha

एक करोड़ 25 लाख कीमत का 646 किलो गांजा को जलाकर किया गया नष्ट, वायु प्रदूषण पर रखा गया विशेष ध्यान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x