Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही एक महिला सहित दो लोग अरेस्ट  ऑक्सीजन भरे हुए दो बड़े सिलेंडर और कार बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी मांग के कारण सिलेंडरों की कालाबाजारी जोरों पर है। नोएडा सेंट्रल ज़ोन 2 के थाना बिसरख पुलिस और अपराध शाखा ने ऑक्सीजन की काला बाजारी के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जरुरतमंद लोगो की मजबूरी का फायदा उठाकर सस्ते दामो में आक्सीजन सिलेण्डर भरवाकर ऊचें रेटो पर लोगो को बेचते है। इनके के कब्जे से ऑक्सीजन के भरे हुए दो बड़े सिलेंडर तथा एक कार बरामद की।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े पियूष शर्मा और मोनिका अग्रवाल पत्नी स्व. विशाल अग्रवाल को थाना बिसरख पुलिस और अपराध शाखा ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अडेला सोसायटी गौर सिटी 2 के सामने से  गिरफ्तार किया गया है। ऑक्सीजन की भारी मांग के बीच सिलेंडरों की काला बाजारी के बीच ये दोनों जरुरतमंद लोगो की मजबूरी का फायदा उठाकर सस्ते दामो में आक्सीजन सिलेण्डर भरवाकर ऊचें रेटो पर बेच रहे थे। ऑक्सीजन सिलेंडर काला बाजारी करने के लिए ये दोनों आरोपी उन अस्पतालों के पास सक्रिय रहते हैं,जिनमें कोरेाना के मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां पर मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें झांसा देते हैं कि ऑक्सीजन सिलेंडर सस्ते दामों पर उपलब्ध करा देंगे। फिर उनसे मोबाइल नंबर लेकर कॉल करते हैं। आरोपी सस्ते दामों में ऑक्सीजन सिलेंडर भरवा कर, ऊंची कीमत पर उन्हें लोगों को बेचते हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी खाली ऑक्सीजन सिलेंडर 10 से 15 हजार रुपये तक में बेचते थे। इसके अलावा ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के नाम पर भी 20 से 30 हजार रुपये ऐंठते थे।इनके के कब्जे से ऑक्सीजन के भरे हुए दो बड़े सिलेंडर तथा एक अर्टिगा कार बरामद की है।

Related posts

बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने घरेलू सहायिका व उसके बेटे से सोने की चेन और एप्पल आईफोन बरामद।

Ajit Sinha

पदभार संभालते ही अरशिन्दर चावला का सख्त संदेश: रिश्वतखोरी पर सुनियोजित प्रहार, तकनीक होगी सबसे बड़ा हथियार।

Ajit Sinha

44 एटीएम मशीन में 2,22,54,300 करोड़ रुपए भरने के लिए दिया गया था,लेकर हुआ फरार,आरोपित को पुलिस ने किया।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x