Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद की डॉक्टर दम्पति डॉ. अर्पित जैन आईपीएस एवं डॉ. अंशु सिंगला आईपीएस उतरेंगे अस्पतालों के प्रबंधन में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा सरकार ने एमबीबीएस योग्यता वाले फरीदाबाद के आईपीएस दंपत्ति अधिकारियों डॉ. अर्पित जैन और डॉक्टर अंशु सिंगला की सेवाओं का कोविड -19 से संबंधित कार्यों में उपयोग करने का निर्णय लिया है। इन अधिकारियों की सेवाओं का इस्तेमाल पानीपत एवं हिसार ज़िलों में निर्माणाधीन 500 बेड वाले अस्पतालों के निर्माण एवं संचालन में किया जाएगा। इसके अलावा फरीदाबाद में 100 बेड के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के कार्यों में भी ये अधिकारी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

डॉ. अर्पित जैन ने आज ट्वीट के माध्यम से लोगों से कहा है कि जो लोग खाने पीने की चीजों के लिए मुसीबत झेल रहे हैं ऐसे लोग उनको व्यक्तिगत रूप से मैसेज कर सकते हैं और उनके रहते किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे उन चीजों को सांझा करने में बहुत ही खुशी होगी जो कि मेरे पास है, निसंकोच कोई भी मेरे पास व्यक्तिगत रूप से मैसेज कर मदद मांग सकता है।

Related posts

पदभार संभालते ही अरशिन्दर चावला का सख्त संदेश: रिश्वतखोरी पर सुनियोजित प्रहार, तकनीक होगी सबसे बड़ा हथियार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त के. के. राव को गुरुग्राम का पुलिस आयुक्त लगाया गया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र में दो पड़ोसियों के बीच हुई खुनी संघर्ष, जमकर चली चाकू व गोली,6 अधिक लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x