Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भावुक पल, एक महिला इंस्पेक्टर सुमित्रा सहित छह पुलिसकर्मियों का सेवाकाल पूर्ण होने पर विदाई की गई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसीपी मुख्यालय डा.अर्पित जैन के मार्गदर्शन में आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के छह सदस्यों का सेवाकाल पूर्ण होने उपरांत विदाई समारोह का आयोजन कल्याण शाखा द्वारा सेक्टर-12 में किया गया। सेवा निवृत्त सदस्य महिला इंस्पेक्टर सुमित्रा देवी, सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह ईएसआई राजेंद्र सिंह, ईएसआई प्रेम सिंह और ईएचसी अजीत सिंह। विदाई समारोह में  सतपाल सिंह, एसीपी  सेंट्रल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की निरीक्षक जयवीर सिंह ने मुख्य अतिथि का समारोह में आने पर हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया।

सभी सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों को फूल माला, स्मृति चिन्ह और भेंट स्वरूप उपहार देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। कोरोना महामारी को देखते हुए विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि और भलाई निरीक्षक ने सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए घर पर अपना स्वास्थ्य लाभ लेने बारे हिदायत देकर विदाई दी।आपको बताते चलें कि इंस्पेक्टर सुमित्रा देवी ने 39 साल, सब इंस्पेक्टर महेंद्र ने 34, सब इंस्पेक्टर रघुवीर ने 39, ईएसआई राजेंद्र ने 32 साल, ईएसआई प्रेम ने 36 साल और ईएचसी अजीत (एक्स सर्विसमैन) ने 18 साल पुलिस महकमे में रहकर जन सेवा की है।

Related posts

फरीदाबाद : मेरे अवैध निर्माणों को निगम ने तोडा तो उस अधिकारी व साथ आए पुलिस कर्मियों को किसी भी कीमत पर सही सलामत नहीं जाने दूंगा, निर्माणकर्ता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अमृता अस्पताल में डीसी विक्रम ने ‘अमृता-संकल्प जनरल ड्यूटी असिस्टेंट ट्रेनिंग सेंटर’ का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक सब इंस्पेक्टर को विजिलेंस की टीम ने आज 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x