Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा: जेजेपी में 5 पूर्व विधायकों समेत 26 नेताओं को मिले पद, दिग्विजय चौटाला बने प्रदेश प्रधान महासचिव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, 9 महासचिव, एक प्रदेश कार्यालय सचिव, एक संगठन सचिव, एक प्रवक्ता, एक पॉलिसी एवं प्रोग्राम कमेटी के चेयरमैन, एक कोषाध्यक्ष, एक चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर और एक सह प्रचार सचिव नियुक्त किए है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला,  जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद इन 26 पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों की सूची जारी की। 

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रधान महासचिव के पद पर नियुक्त किया हैं। वहीं जेजेपी ने सरदार कुलदीप सिंह मुलतानी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं।उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक रमेश खटक, जगरूप सिंह, छन्नो देवी व बलिंदर सिंह लंडा प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। वहीं नफे सिंह मान,रणदीप कौल, राव अभिमन्यु व कैप्टन छाजूराम को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जेजेपी ने पूर्व विधायक रामबीर सिंह, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज , पूर्व विधायक सतविंद्र राणा, पूर्व विधायक राम कुमार कटवाल व कुसुम शेरवाल को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं हरज्ञान मोखरा, राव रमेश पालड़ी, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज व शकुंतला परमार को भी प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। पार्टी ने एक बार फिर से रणधीर सिंह को बतौर प्रदेश कार्यालय सचिव के पद पर नियुक्त करते हुए प्रदेश कार्यालय के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं जेजेपी ने देवेंद्र कादियान को प्रदेश संगठन सचिव बनाया है। इनके अलावा अरविंद भारद्वाज प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व उपकुलपति एवं लेखक अभय सिंह मौर्या पॉलिसी एवं प्रोग्राम कमेटी के चेयरमैन, सतबीर लाकड़ा प्रदेश कोषाध्यक्ष, दीपकमल सहारण चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर तथा कैलाश पालड़ी सह प्रदेश प्रचार सचिव होंगे।

Related posts

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस प्रशासन को दिए नए साल का बेहतरीन तोहफा, 384 आवास, कई और सौगाते दी ,

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने रचा इतिहास, साइबर अपराध नियंत्रण में देशभर का प्रतिनिधित्व कर रहा हरियाणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x