Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने आज कोरोना से सम्बंधित दवाइयों की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए तीन लोगों को नॉएडा से किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एसआईयू -1 की टीम ने आज कोरोना से सम्बंधित दवाइयों की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए तीन लोगों को नॉएडा से अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम अलोक त्यागी, निवासी हापुड़, अभिषेक निवासी गाज़ीपुर और सोमल गुप्ता हैं। पुलिस की माने तो इन सभी आरोपित दवाई Remdesivir को 40000 रूपए में ब्लैक मार्केटिंग कर रहे थे।

इनके पास से पुलिस ने तीन इंजेक्शन, नकद एक लाख 20 हजार रूपए बरामद किए हैं।  कार की तलाशी लेने पर उसमें से पुलिस ने 100 ऑक्सीमीटर और 48 छोटे (बोतल आकार के ) ऑक्सीजन सिलिंडर भी मिले हैं। इन सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में मुकदमा नंबर -74 /2021 दर्ज की गई है।    

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:एआईसीसी ने सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय स्तर पर कई नियुक्तियां की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बिजली निगम का कर्मचारी, विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई।

Ajit Sinha

डीसीएम मनीष सिसोदिया की तस्बीर अमेरिका के एक अखबार छपने से बौखलाई केंद्र सरकार, सीबीआई को भेजा छापेमारी के लिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x