Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद ,सरेआम व्यापारी का अपहरण कर हत्या-देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस चाहे लाख दावे कर ले लेकिन फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद है जहाँ बीती रात बदमाशों ने सरेआम न केवल एक व्यापारी की हत्या बल्कि उसके शव को जानवरों की तरफ फेंक कर फरार हो गए । गौरतलब है कि गत दिवस ही सेक्टर -2 में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन भी किया गया था। लेकिन सेक्टर- 2 से ही बदमाश एक व्यापारी को हथियारों के बल पर पहले अपहरण कर ले गए और उसकी हत्या कर शव को फेंककर फरार हो गए।

दिखाई दे रहा मृत पड़ा यह व्यक्ति तिगांव इलाके में अपनी दुकान चलाता था और व्यापार करने के बाद देर रात अपने घर बल्लभगढ़ के सेक्टर- 2 में लौट रहा था। लेकिन वहां पर किसी ने इको गाड़ी आगे लगाकर उनकी गाड़ी को रुकवा लिया और कनपटी पर गन लगाकर उसका अपहरण कर ले गए। देर रात ही उसकी हत्या कर दी  और शव को फरीदाबाद के पृथला क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गए। मृतक के परिजनों की मानें तो वह देर रात अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था उसी समय सेक्टर- 2 में बदमाश उसको जबरन हथियारों के बल पर अपहरण कर ले गए और उसकी हत्या कर दी उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। वही, थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस के एसएचओ सुदीप कुमार की मानें तो उन्हें देर रात सूचना मिली थी की एक आदेश मित्तल नाम के व्यापारी का अपहरण कर लिया गया है जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी लेकिन आज सुबह छांयसा थाने के अंर्तगत आदेश मित्तल का शव बरामद हुआ जिसके बाद अपहरण की धाराओं के साथ साथ हत्या का मामला दर्ज कर लिया  है और आगे की जांच शुरू कर दी है जिसमे कई टीमें मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

चुनावी बूथ तक मतदाता मुफ्त में सफर कर सकेंगे

Ajit Sinha

वेश्यवृति को बढ़ावा देने वाले को दो स्पा सेंटर्स में एक साथ पुलिस ने की छापेमारी -तीन पकड़े गए।

Ajit Sinha

मुंह  और दांतों से संबंधित रोगों के प्रति जागरूक करने हेतु निकाली गई ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंपियन के तहत कार रैली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x