Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली स्वास्थ्य

कोरोना महामारी के चलते मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यु का ऐलान किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कोरोना महामारी के चलते मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यु लगाने का ऐलान किया है।दिल्‍ली में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. इसलिए दिल्‍ली में वीकेंड में कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है.

केजरीवाल ने बताया कि दिल्‍ली में मॉल, जिम और स्‍पा बंद किए जाएंगे. रेस्‍टोरेंट में केवल होम डिलीवरी होगी जबकि सिनेमा हाल 30 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे. उन्‍होंने कहा, दिल्‍ली में हॉस्पिटल बेडस की कमी नहीं है,पांच हजार से ज्‍यादा बेड खाली है. हमारी प्राथमिकता है कि जो बीमार हो रहा है, उसको कहीं न कहीं किसी भी अस्‍पताल में इलाज मिले. आप अस्‍पताल को लेकर सिलेक्‍टिव न हों, यह मेरा विनम्र आग्रह है. 

-दिल्‍ली में मॉल, जिम और स्‍पा बंद किए जाएंगे. रेस्‍टोरेंट में केवल होम डिलीवरी होगी जबकि सिनेमा हाल 30 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे.

-कई लोग बिना मास्‍क के घूम रहे हैं ऐसा नहीं होना चाहिए

-वीकली मार्केट में भीड़ न बढ़े इसके लिए भी हम ध्यान देंगे, ये सख्ती लोगों की सुरक्षा के लिए है, आपसे हाथ जोड़कर सहयोग की उम्मीद करता हूं

-वीकेंड पर कर्फ्यू लगाया गया है, लेकिन जरूरी सेवाओं पर असर नहीं होगा

-जिनकी शादियां हैं, उन्हें कर्फ्यू पास दिया जाएगा

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: देश में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही है लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है-सीएम आतिशी

Ajit Sinha

ऑस्टेलियाई कर अधिकारी बनकर 100 ऑस्टेलियाई नागरिकों से करोड़ों ठगने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। 

Ajit Sinha

दिल्ली की सड़कों पर उतारी 150 इलेक्ट्रिक बसें, सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x