Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करते  है चालान, पुलिस की किसी से रंजिश नहीं: पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद:- अगर आप दोपहिया या चार पहिया वाहनों से यात्रा करते हैं तो ट्रैफिक नियमों को जानने के साथ-साथ इसका सख्ती से पालन करना सीख लें। अन्यथा,पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन कराने की प्रतिबद्धता के कारण आपको भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है।फ़रीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने गत सोमवार को वाहनों के विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कूटी  चालक को रूकवाया। स्कूटी चालक के पास स्कूटी के आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं थे। ट्रैफिक पुलिस ने  यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूटी चालक का 23,000 रूपये का चालान किया।

स्कूटी चालक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए इस कार्रवाई को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया। इस बारे में पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) सुरेश हुड्डा ने स्पष्ट जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस द्वारा वाहनों के चालान, मोटर वाहन अधिनियम एवं सरकार द्वारा जारी यातायात नियमों के तहत ही किए  जाते हैं। ट्रैफिक नियमों का उचित पालन करने के साथ इसे लागू करने में आमजनों को भी अपेक्षित व विधि-सम्मत सहयोग देना चाहिए। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने इस पर कहा कि वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने उपरांत प्राप्त की गई जुर्माना राशि सरकार के खाते में जमा की जाती है, पुलिस किसी भी वाहन चालक का चालान यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात ना होने पर ही चालान करती है, इसमें पुलिस का कोई भी निजी स्वार्थ नहीं होता है। पुलिस द्वारा किए गए  चालान की रसीद वाहन चालक को दे दी जाती है। 

Related posts

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने 24.25 करोड़ रूपए लागत से निर्मित आबकारी एवं कराधान भवन का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

26 फरवरी को खुलेगी सीलबंद बोली, जीएसटी पंजीकरण अनिवार्य “जैसा है-जहां है” आधार पर एकल लॉट में होगी नीलामी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विकास से अछूता नहीं रहेगा तिगांव विधानसभा का कोई क्षेत्र – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x