Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बाइक वोट घोटाले में आरोपी विशाल कुमार की करीब 2.7 करोड़ रुपये के संपत्ति पुलिस ने की कुर्क

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
राजधानी दिल्ली से सटे जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बाइक वोट घोटाले में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले की कासना पुलिस ने साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी विशाल कुमार की करीब 2.7 करोड़ रुपये के संपत्ति मेरठ में जब्त की है। और इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया है। जबकि प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में सभी आरोपियों से 103 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने का ब्यौरा दिया था।

तस्वीरों में पुलिस टीम जमीन कुर्क करके एनाउंसमेट करती हुई कोतवाली कासना है। जिसने बाइक बोट प्रकरण में अभियुक्त विशाल भारद्वाज निवासी मवाना मेरठ पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इसके तहत आरोपी के मवाना में दो मकान, भैसूमा और हुमायूंपुर गांव में साढ़े चौदह बीघा जमीन कुर्क की है। इसकी लागत लगभग दो करोड़ 70 लाख रुपये है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कासना पुलिस ने मेरठ पुलिस को गौतमबुद्ध नगर विशेष न्यायालय के फैसले से अवगत कराया और मेरठ पुलिस के सहयोग से विशाल कुमार पुत्र गजराज सिंह निवासी मोहल्ला हीरालाल कस्बा व थाना मवाना,मेरठ की करीब 6 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि और कस्बे में स्थित एक प्लॉट को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया। कासना पुलिस लंबे वक्त से सभी आरोपियों की कुंडली और करीबियों का रिकॉर्ड खंगाल रही थी।

इसी दौरान पुलिस को पता चला कि एक आरोपी विशाल कुमार की मेरठ में संपत्ति है। पूरी तहकीकात कर कासना पुलिस ने उसकी करीब 6 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि और कस्बे में स्थित एक प्लॉट को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दिया। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आगामी दिनों में और संपत्ति कुर्क की जाएगी। यह कार्रवाई इसलिए भी ज्यादा खास है, क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय ने सभी आरोपियों की कुंडली खंगालने के बाद अपनी क्लोजर रिपोर्ट में 103 करोड़ रुपए की संपत्ति की जब्ती का आंकड़ा पेश किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने पूरी छानबीन के बाद कहा था कि अब किसी भी आरोपी की संपत्ति कुर्की के लिए नहीं बची है। बहुचर्चित बाइक वोट घोटाले में करीब 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें कई बड़े राजनेता और बिजनेसमैन शामिल है।  

Related posts

जुआ और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2025 सर्वसम्मति से पारित, लगाम

Ajit Sinha

नकली सीबीआई अधिकारी बताकर जौहरी से 40 लाख रुपए नगद व 500 ग्राम सोने की ठगी करने के चार आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सेल डीड रजिस्टर्ड कराने के लिए 60 हजार रुपए रिश्वत लेता डीड राइटर अरेस्ट, नायब तहसीलदार पर केस दर्ज। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x