Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

होली पर्व से पहले पुलिस ने पकड़ी शराब की 29500 बोतलें, 3 तस्कर अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल,क्राइम ब्रांच की टीम ने आज होली पर्व  के मद्देनजर दिल्ली में अवैध रूप से शराब की आपूर्ति के आरोप में तीन आरोपितों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने अरेस्ट किए गए आरोपितों के कब्जे से 590 शराब की पेटियां बरामद की हैं, जिसमें 29500 क़्वार्टर (बोतल)  हैं। इस के साथ में एक गाडी भी बरामद की गई हैं जिसमें शराब की पेटियां पकड़ी गई हैं। 

अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम योगेंद्र दलाल उर्फ़ योगी , उम्र 35 साल, निवासी नंबर .एफ.149, हनुमान मंदिर के पास, करमपुरा, दिल्ली, करण सिंह,उम्र-25 वर्ष,निवासी  मकान नंबर – । सी-280, पटेल नगर, बहादुरगढ़, झज्जर, हरियाणा, रणबीर सिंह,(उम्र 34 वर्ष, निवासी मकान नंबर – ।सी-280, गली नंबर -4ए, शिव विहार, करावल नगर, दिल्ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपित योगेंद्र दलाल उर्फ़ जोगी ने खुलासा किया है कि वह पहले दिल्ली के अलग-अलग थाने में एक्साइज एक्ट के चार मामलों में शामिल है।वह हरियाणा के बहादुरगढ़ से अवैध शराब खरीदता  है और अपने साथियों के साथ ही करण सिंह और रणबीर सिंह को सप्लाई कर रहा है। क्योंकि होली त्योहारी सीजन के दौरान शराब की ज्यादा डिमांड है।शराब हरियाणा में सप्लाई के लिए बनी है और प्रॉफिट मार्जिन बहुत अच्छा है।  

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अब से हर वर्ष 17 सितंबर को सरकारी तौर पर ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाया जाएगा।

Ajit Sinha

अस्पताल ने दिया था डेथ सर्टिफिकेट, दफनाने से पहले जी उठी महिला, जाने कैसा होता है मौत का अनुभव

Ajit Sinha

दिल्ली: एलएनजेपी अस्पताल में 1500 बेड का अत्याधुनिक मल्टी स्पेशियलिटी ब्लाॅक जोड़ा जा रहा- सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x