Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

निकिता तोमर के हत्यारों को 5 महीने से दो दिन पहले हुई सजा के ऐलान से लोगों में कानून का विश्वास बढ़ेगा- अनिल विज    

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि फरीदाबाद में निकिता तौमर हत्याकांड मामले की त्वरित जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था, जिसने 24 घंटे में मुजरिमों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और इतना ही नही मात्र 11 दिन में  700 पेज का चालान कोर्ट में पेश कर नई मिसाल कायम की। आज पुलिस की इसी कार्रवाई का परिणाम है कि इस मामले का फैसला 5 महिने पूरे होने से भी दो दिन पहले ही आ गया है।

उन्होंने कहा कि परिवार वालों का हमने विश्वास दिलाया था कि उनको शीघ्र न्याय दिलाया जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि दोषियों ने 26 अक्तुबर 2020 को निकिता को गोली मारी थी, जिसके बाद 27 अक्तुबर को ही हरियाणा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गठित एसआईटी ने इस मामले पर तेजी से कार्रवाई  की है और फास्ट ट्रैक कोर्ट के इस फैसले से लोगों का और अधिक विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून को अपने हाथ में लेनेे वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नही जाएगा।

Related posts

लेफ्टिनेंट गवर्नर ने उनके फैसले को रोक कर अरविंद केजरीवाल को पाप का भागीदार होने से बचा लिया, कृष्ण पाल

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद शहर और उसके आसपास के इलाकों में लॉक डाउन को लागू कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, देखिए वीडियो।  

Ajit Sinha

आबादी अनुसार पूरे राज्य में फायर स्टेशनों की जरूरत का किया जाए मूल्यांकन – नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x