Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विधायक नीरज शर्मा ने सीएम को लिखा पत्र, 200 करोड़ के भ्रष्टाचार में गाज छोटे अधिकारियों पर गिरी, बड़े अधिकारी को सरकार ने बख्शे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदबाद : फरीदाबाद नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश ना लगते देख नीरज शर्मा ने अब मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में नीरज शर्मा ने नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की ओर ध्यान दिलाते हुए बताया है कि नगर निगम में जो 200 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ उस घोटाले को दबाने के लिए बहुत छोटे-छोटे नगर निगम के कर्मचारियों पर गाज गिराई गई है। सिर्फ चार अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।  लेकिन बड़ी मछलियां या यूं कहें कि बड़े मगरमच्छ इस पूरे मामले में पाक साफ छोड़ दिए गए हैं। 

शर्मा ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि छोटे कर्मचारियों की औकात नहीं है कि वह 200 करोड़ रुपए का घोटाला कर सकें। इस पूरे मामले में जो बड़े अधिकारी शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी हो और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए तभी जनता को यह संदेश जा पाएगा कि सरकार भ्रष्टाचार के समर्थन में नहीं है।  शर्मा ने कहा कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष होकर जांच नहीं कर रही हैं और बड़े-बड़े घोटालों में केवल छोटे कर्मचारियों को शामिल कर उनकी संलिप्तता दिखा कर पूरे मामले पर पर्दा डाल देना चाहती हैं जबकि बिना बड़े अधिकारियों के इतने बड़े घोटाले संभव ही नहीं हैं। अपने पत्र में शर्मा ने यह भी कहा है कि भ्रष्टाचार के कारण आज फरीदाबाद की एक भी सड़क ऐसी नहीं है जिसमें गड्ढे ना हो आप 100 मीटर चलिए आपको शहर में कोई सड़क ऐसी नहीं मिलेगी जो सबूत हो। शहर में सीवर लाइन है साफ नहीं है साफ करानी होती हैं तो नगर निगम के कर्मचारी नहीं आते हैं मुख्यमंत्री को ट्वीट करना पड़ता है तब जाकर सीवर की फंटी लगती है। यही हाल पानी का है। शहर में जल माफिया हावी है टैंकरों के सहारे लगातार भूमिगत जल का दोहन हो रहा है और लोगों की प्यास का सौदा किया जा रहा है।  शर्मा ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार दूर नहीं होगा शहर में बेशक आप 26 सौ करोड़ का बजट बनाएं या फिर 26000 करोड का तब तक जनता को इन समस्याओं से निजात नहीं मिल सकती।

Related posts

1 जून, से अगले आदेशों तक विभिन्न व्यवस्थाओं के अनुसार कार्य दिवसों पर न्यायाधिकरण के कार्य का संचालन करने का लिया निर्णय।

Ajit Sinha

सूरजकुंड इलाके में आज एक शख्स ने पिनाकल टावर की12 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लक्की ड्रॉ के नाम पर 100 से अधिक लोगों को ठगने वाले बंटी -बबली सहित चार आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x