Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

घुडचड़ी के दौरान रास्ता ने देने को लेकर दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट, मारपीट का विडियो वायरल, पुलिस जांच जुटी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली सूरजपुर स्थित गाँव श्योराजपुर में घुडचड़ी के दौरान रास्ता ने देने को लेकर पहले दो गुटों में कहासुनी हुई,विवाद बढ़ते ही दोनों गुट आपस में भीड़ गए जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सारी घटना का विडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कोतवाली सूरजपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार कुछ लोग अन्य लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। यह वीडियो सूरजपुर थाना क्षेत्र के गांव का है। पुलिस को दी शिकायत में गाँव खोदना कलां सुरेश फौजी का कहना है उनके घर पर दो बेटियो का विवाह समारोह था, इसी सिलसिले में कुछ समान लेने के लिए दादरी भेजा था, उसी दौरान गाँव श्योराजपुर में घुडचड़ी का समारोह हो रहा था, जिसके कारण लोगो ने पूरे रास्ते को रोक रखा था। जिसको खोलने को लेकर प्रदीप,सचिन, नितिन, प्रिंस और राहुल के बीच कहा सुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई और दूसरे गुट के लोगो पंचो की जाम कर पिटाई की और दो सोने की चेन लूट ली। डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंद्र का कहना है सुरेश फौजी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाही की जाएगी।

Related posts

फ्लैट से घरेलू सामानों को फेंक कर, मारपीट पिटाई करके व फ्लैट पर कब्ज़ा करने के मामले में दो महिलाओं सहित 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha

12 वर्षीय भांजी का अपहरण कर 25 लाख की फिरौती बहन- जीजा से मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली के सीपी राकेश अस्थाना ने शुक्रवार से शुरू किया ओपन हाउस, सुनी कर्मियों की शिकायतें, समाधान किया। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x