Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

टोल कर्मियों की चार युवकों ने की जमकर पिटाई, चारों युवकों की करतूत सीसीटीवी में कैद-देखें फुटेज 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली के क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बील अकबरपुर टोल प्लाजा टोल टेक्स को लेकर टोलकर्मियों और सेंट्रो सवार तीन-चार युवकों टोल वसूली को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद कार सवार युवकों ने न सिर्फ टोलकर्मियों से मारपीट कर दी। टोल बूथ के शीशे और कंप्यूटर आदि सामान को तोड़ दिया। ये सारी घटना टोल प्लाजा पर लगे  सीसीटीसी में कैद हो गई, शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है, वही टोल कर्मचारियों में दहशत में है।


टोल प्लाजा पर तोडफोड और टोलकर्मियों से मारपीट कर रहे सेंट्रो सवार युवकों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस इनकी तलाश कर रही है। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि बील अकबरपुर टोल प्लाजा पर रविवार देर रात करीब तीन बजे एक सेंट्रो कार नंबर HR51 V 0722 नेशनल हाईवे-91 पर उतर रही थी। कार में फास्टैग नहीं लगा था जिस कारण बूथ में बैठे कर्मचारी राघव यादव ने दोगुना टोल मांग लिया। इस पर कार में बैठे चारों युवकों ने गाली देनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर सभी युवक कार से हॉकी और डंडे लेकर निकल आए।

चारों ने टोल कर्मचारी पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर सुपरवाइजर शकील खान बाहर निकला तो चारों ने उसे भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मारपीट और तोडफोड से टोल कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि ने बताया कि टोल प्रबंधक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है जिसके आधार पर एफआईआर कर ली गई है। कार के पंजीकृत संख्या से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

मुठभेड़: ज्योति बाबा गैंग का कुख्यात गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट, 12 पिस्तौल व 47 जिंदा कारतूस बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विकास दुबे की तलाश में लखनऊ एसटीएफ ने की ओयो होटल में छापामारी, दो शख्स हिरासत में लेने की खबर।

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी विवाद में निचली मंजिल पर रहने वाले हमलावर ने ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक परिवार पर किया हमला,एक की हत्या, दो गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x