Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद की पेंट कंपनी में लगी आग, आसमान में छाया काला धुआं, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मथुरा रोड पर बड़खल मोड़ के पास एक पेंट कंपनी में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर डिपार्टमेंट के कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। पेंट कंपनी में आग लगने की सूचना मिलने के बाद आसपास के पूरे इलाके में घना काला धुआं दिखने लगा। फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए थे।


आग लगने से सनी नाम का एक मज़दूर झुलसा है उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां पर उसका इलाज चल रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर हर देशवासी अपने घर में जलाएं दीया : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्यासीराम शर्मा को बनाया गया फरीदाबाद विधानसभा प्रभारी

Ajit Sinha

बिजनेसमैन चंद्र मोहन शर्मा को ईलाज के लिए शहर भर के अस्पतालों में लेकर घूमते रहे, जब वेंटिलेटर मिला तो उनकी मौत हो गई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!