Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

साफा बांधकर कजिन भाई प्रियांक की बारात में जमकर नाचीं श्रद्धा कपूर, जरूर देखें वीडियो और फोटो

नई दिल्ली / अजीत सिन्हा 
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने कजिन भाई प्रियांक शर्मा की शादी की वजह से कुछ समय पहले मालदीव में थी.मालदीव से श्रद्धा कपूर और उनकी फैमिली की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें श्रद्धा का अंदाज देखने लायक है. वायरल हो रहे वीडियो में श्रद्धा साफा बांधकर बारात में डांस कर रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस की कई फोटो भी वायरल हो रही है जिसमें लहंगा के ऊपर साफा बांधकर अपनी मासी पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इससे पहले भी श्रद्धा की कई फोटो मालदीव से वायरल हो चुकी हैं जिसमें वह बलां की खूबसूरत लग रही हैं.


बता दें कि श्रद्धा कपूर के कजिन भाई प्रियांक शर्मा और शाज़ा इसी हफ्ते मालदीव में शादी के बंधन में बंधे.फरवरी में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. उन के कई सेलिब्रिटी मेहमान शादी में शामिल होने के लिए मालदीव पहुंचे थे.

वायरल हो रही फोटो और वीडियो में श्रद्धा हल्के नीले रंग के लहंगे के साथ फ्लोरल ब्लाउज बेहद खूबसूरत लग रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने सन ग्लासेस लगाए हुए हैं और पिंक कलर की पगड़ी बांधे हुए है.

Related posts

मुझे अरेस्ट करने से देश की समस्याएं, बेरोजगारी और अशिक्षा दूर नहीं होगी, आपके अहंकार की संतुष्टि जरूर हो जाएगी।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: एआईसीसी ने अमित नंदा को अनुसूचित जाति विभाग हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: भाजपा के 44 विधायकों और सांसदों पर दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप-अलका लांबा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!