Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

देश मे लगभग 1000 लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले दो शातिर ठगों को साइबर सेल ने किया अरेस्ट ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:देश मे लगभग 1000 लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना चुके दो शातिर ठगों को फरीदाबाद की साईबर सेल ने अरेस्ट करने में सफलता हाँसिल की है।गौरतलब है कि आरोपी फरीदाबाद के भी 3 लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुके थे जिसपर कार्रवाई  करते हुए साईबर  सैल की दोनो आरोपियों को अरेस्ट  कर 30000 नगद ,2 मोबाईल फोन और सिम बरामद की है। ये खुलासा डीसीपी मुख्यालय डा. अर्पित जैन ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में किए हैं। 

साईबर सैल की गिरफ्त में दिखाई दे रहे यह दोनों  वही आरोपी है जो फरीदाबाद सहित पूरे देश मे लगभग 1000 लोगों को ऑनलाईन ठगी में अपना शिकार बना कर अबतक लोगों से लाखों की ठगी कर चुके है । डीसीपी हैडक्वार्टर डा. अर्पित जैन ने बताया कि आरोपी दिल्ली के रहने वाले है दोनों ही आरोपी पिछले एक डेढ़ साल से ऑनलाइन ठगी करने में सक्रिय थे । डीसीपी ने बताया कि आरोपी लोगों को RBL बैंक कर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड पर खरीददारी करने पर 10/10 हजार के कैश गिफ्ट बाउचर निकलने की बात कहकर अपने अपने झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे।

डीसीपी  जैन ने बताया कि फरीदाबाद में मिली ऑनलाइन ठगी की 3 शिकायतों पर कार्रवाई  करते हुए साईबर सेल को बड़ी कामयाबी मिली है जिसमे दो साईबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर करेगी और पूछताछ। वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कच्चे लालच में न फसें ऑनलाइन कोई भी लिंक खोलते समय सावधान रहें किसी को अपना ओटीपी न बताएं तभी साईबर ठगों से बचा जा सकता है।

Related posts

थाने के लॉकअप से रिमांड के दौरान फरार पॉक्सो एक्ट के आरोपित को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में धर दबोचा।

Ajit Sinha

QRG अस्पताल के एक डॉक्टर पर महिला स्टाफ ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप, पीड़िता को सुनिए इस वीडियो में।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; त्रिखा कालोनी में मोहित कम्युनिकेशन की दुकान से तीन बदमाशों ने पिस्तौल की नौक पर लूटे दो लाख रूपए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!