Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: भीड़भाड़ वाले एक नंबर मार्किट में एक स्विफ्ट कार में लड़का -लड़की की सरेआम गोली मार कर हत्या-देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सोमवार की रात एनआईटी की सबसे भीड़भाड़  वाले एक नंबर मार्किट में एक स्विफ्ट कार में एक लड़का -लड़की की सरेआम गोली मार कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके के लोग सहमें हुए हैं। फिलहाल पुलिस लड़का -लड़की के शवों को जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आज इन दोनों शवों का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। मरने वाले लड़के की पहचान सेक्टर – 22 निवासी गोल्डी व लड़की की पहचान दो नंबर की रहने वाली मायका अरोड़ा की रूप में हुई हैं। 

एनआईटी डीसीपी डा.अर्पित जैन का कहना हैं कि सोमवार की रात लगभग नौ बजे पुलिस कंट्रोल से इलाके की पुलिस को सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार में एक लड़का -लड़की की बेहोशी हालत में पड़े हुए हैं। इस सूचना के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान देखा गया की इन दोनों लड़का -लड़की को गोली लगी हुई हैं। इसके बाद दोनों लड़का -लड़की को लहूलुहान अवस्था में जिले के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों लड़का -लड़की को मृत घोषित कर दिया। जांच में ये मालूम हुआ हैं कि जब दोनों लड़का -लड़की गोली लगने मौत हुई हैं पर पुलिस को मौके से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई हैं। 

इससे प्रतीत होता हैं कि इन दोनों लड़का-लड़की की गोली मार कर सरेआम हत्या की गई हैं। मरने वाले लड़के की पहचान सेक्टर-22 निवासी गोल्डी व लड़की दो नंबर निवासी मायका अरोड़ा के रूप में की गई हैं। उनका कहना हैं कि इस केस में क्राइम ब्रांच की चार टीमें गठित की गई हैं। और इस केस में साइबर क्राइम की मदद ली जा रही हैं। और जगह -जगह आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही हैं। जल्द ही इस केस पर पर्दा उठा दिया जाएगा। 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा में 14 कंपनियों के सेनिटाइजर के सैंपल फेल,11 कपनियों के खिलाफ केस दर्ज, लाइसेंस रद्द होंगे -अनिल विज

Ajit Sinha

दिवाली से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बड़ा तोहफा, की कई बड़ी घोषणाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा : गोपाल डेनवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!