Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: भीड़भाड़ वाले एक नंबर मार्किट में एक स्विफ्ट कार में लड़का -लड़की की सरेआम गोली मार कर हत्या-देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सोमवार की रात एनआईटी की सबसे भीड़भाड़  वाले एक नंबर मार्किट में एक स्विफ्ट कार में एक लड़का -लड़की की सरेआम गोली मार कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके के लोग सहमें हुए हैं। फिलहाल पुलिस लड़का -लड़की के शवों को जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आज इन दोनों शवों का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। मरने वाले लड़के की पहचान सेक्टर – 22 निवासी गोल्डी व लड़की की पहचान दो नंबर की रहने वाली मायका अरोड़ा की रूप में हुई हैं। 

एनआईटी डीसीपी डा.अर्पित जैन का कहना हैं कि सोमवार की रात लगभग नौ बजे पुलिस कंट्रोल से इलाके की पुलिस को सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार में एक लड़का -लड़की की बेहोशी हालत में पड़े हुए हैं। इस सूचना के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान देखा गया की इन दोनों लड़का -लड़की को गोली लगी हुई हैं। इसके बाद दोनों लड़का -लड़की को लहूलुहान अवस्था में जिले के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों लड़का -लड़की को मृत घोषित कर दिया। जांच में ये मालूम हुआ हैं कि जब दोनों लड़का -लड़की गोली लगने मौत हुई हैं पर पुलिस को मौके से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई हैं। 

इससे प्रतीत होता हैं कि इन दोनों लड़का-लड़की की गोली मार कर सरेआम हत्या की गई हैं। मरने वाले लड़के की पहचान सेक्टर-22 निवासी गोल्डी व लड़की दो नंबर निवासी मायका अरोड़ा के रूप में की गई हैं। उनका कहना हैं कि इस केस में क्राइम ब्रांच की चार टीमें गठित की गई हैं। और इस केस में साइबर क्राइम की मदद ली जा रही हैं। और जगह -जगह आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही हैं। जल्द ही इस केस पर पर्दा उठा दिया जाएगा। 

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज रजिस्ट्री क्लर्क और नंबरदार को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

Ajit Sinha

अरावली बचाने में प्रवर्तन ब्यूरो निभाएगा निर्णायक भूमिका- नवदीप सिंह विर्क

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर के मालिक 4 लड़कों को 85000 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!