Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं आगामी 20 अप्रैल से आरंभ होंगी। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित की जाने वाली सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं आगामी 20 अप्रैल से आरंभ होंगी। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी ने सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय को एक प्रस्ताव भेजा था जिसका निदेशालय ने अनुमोदन कर दिया है।

अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 20 अप्रैल से आरंभ करवा कर 31 मई 2021 तक पूर्ण कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है और वार्षिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में 50 प्रतिशत बहुविकल्पिय प्रश्न होंगे। प्रायोगिक परीक्षाएं लिखित परीक्षाओं से पहले करवाई जाएंगी और प्रश्न-पत्र हल करने का समय ढ़ाई घंटे का होगा। इन परीक्षाओं के परिणाम जुलाई के प्रथम सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद एसीबी ने 50 करोड़ रूपए घोटाले के मामले में चारों आरोपितों को लिया पुलिस रिमांड पर, करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: तिनका-तिनका जेल रेडियो की पहल, फरीदाबाद से सिग्नेचर ट्यून लॉन्च

Ajit Sinha

बल्लभगढ़: कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन बस यात्रा, केंद्र व प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का शंखदान करेंगी,बिजली चोरी करने वाले भाजपा नेता को उखाड़ फेकेंगी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!