Athrav – Online News Portal
नोएडा

बाईपास पर धू-धू कर जला ट्रक, जलते ट्रक से कूद कर चालक ने अपनी जान बचाई-देखें 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट  
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक के केबिन में अचानक से आग लग गई।  देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक ड्राइवर ने जलते हुए ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। इस आग पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियो ने काबू पाया।
 
पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारियो ने बताया कि ट्रक ड्राईवर कासिम के अनुसार वह लोहे की चादर लेकर गाजियाबाद से बुलंदशहर की ओर जा रहा था। ट्रक दादरी बाईपास पर चलते हुए ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। उसने फौरन ट्रक को रोक दिया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक में आग भड़कती चली गई। पुलिस और फायर विभाग को इस आग की सूचना दी गई,फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियो की सहायता से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया । लेकिन तब तक ट्रक जलकर खाक हो चुकी थी। अधिकारियों का कहना है इस हादसे में कोई जान की हानि नहीं हुई है। लेकिन ट्रक जलकर खाक हो गया। 

Related posts

अवैध हथियारों की तस्करी करने के एक बड़े मामले का खुलासा, 3 हथियार तस्कर अरेस्ट,भारी मात्रा में हथियार बरामद।

Ajit Sinha

टोल कर्मियों की चार युवकों ने की जमकर पिटाई, चारों युवकों की करतूत सीसीटीवी में कैद-देखें फुटेज 

Ajit Sinha

नाम बदलकर और कलावा पहनकर देते थे वारदात को अंजाम,2 करोड़ के सामान के साथ मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार- वीडियो देखें। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!