Athrav – Online News Portal
नोएडा

किसान आंदोलन के चक्का जाम पर पुलिस ने किए नोएडा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:केन्द्र सरकार तीनों नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठन के नेताओं के 6 फरवरी को चक्का जाम के आह्वान के बाद, 26 जनवरी को दिल्ली में  हुई ट्रैक्टर परेड में हिंसा के पुराने अनुभव को देखते हुए दिल्ली सटे गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारियो ने बताया कि आम नागरिकों को कई परेशानी ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूरी तैयारी की है।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन तथा चक्का जाम के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तीन कृषि कानून का विरोध कर रहे कई किसान संगठनों के द्वारा कहा गया कि हम दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में प्रदर्शन नहीं करेंगे इसके अलावा अन्य इलाकों में 3 घंटे का आंशिक प्रदर्शन जारी रहेगा, किसान संगठनों  के ऐलान को लेकर नोएडा प्रशासन की ओर से इनपुट जारी किया गया और पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई ताकि किसी भी स्थिति में आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़ सकें, फिलहाल नोएडा में किसी भी संगठन ने चक्का जाम करने का आह्वान नहीं किया है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चक्का जाम की आशंका को देखते हुए दिल्ली नोएडा बॉर्डर को जोड़ने वाली सड़क पर विशेष तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है ताकि दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहे और किसी भी राहगीर को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) युवा के जिला अध्यक्ष विभोर शर्मा ने बताया कि चक्का जाम के मद्देनजर उनके संगठन ने पूरी तैयारी की है। संगठन के विभिन्न पदाधिकारी जनपद गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम करेंगे। ग्रेटर नोएडा कि किसानों के द्वारा दिल्ली जाने की आशंकाओं को देखते हुए नोएडा पुलिस और ग्रेटर नोएडा पुलिस लगातार संपर्क में है अगर इस प्रकार की किसी भी स्थिति का सामना करना पड़ता है तो पुलिस अपने स्तर से किसानों से निपटने के लिए तैयार हैं। एडीसीपी का कहना है कि जनपद में कई स्थानों पर जहां किसान चक्का जाम करने के बाद उत्पात मचा सकते हैं, उन्हें चिन्हित किया गया है। एडीसीपी ने बताया कि आम नागरिकों को कई परेशानी ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूरी तैयारी की है। 

Related posts

हार्डवेयर की दुकान में दिनदहाड़े घुस कर हार्डवेयर व्यापारी से गन प्वाइंट पर लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश

Ajit Sinha

हथियारों के बल पर 4 लोगों ने 55 साल की दलित महिला से किया गैंगरेप, महिला की हालत गंभीर।

Ajit Sinha

बिल्डर के खिलाफ सड़कों पर उतरे सोसायटी के सैकड़ों लोग, बिल्डर ने बिजली व अन्य की सप्लाई बंद की- देखें वीडियो 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!