Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो मोबाइल स्नैचर और लूट का मोबाइल के खरीदार दो दुकानदार गिरफ्तार, लुटे हुए 29 मोबाइल बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा कोतवाली सेक्टर- 20 पुलिस ने सेक्टर- 2 गोल चक्कर से एक व्यक्ति का मोबाइल लूट कर भाग रहे दो मोबाइल स्नैचरों का पीछा कर दोनों को सेक्टर- 5 से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक स्कूटी तमंचा कारतूस और दस हज़ार रुपए नकदबरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों  से पूछताछ के बाद चोरी के मोबाइलों को खरीदने वाले गफ्फार मार्केट के दो दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लुटे हुए 29 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस  ने आरोपित  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े मोनू शर्मा और राहुल माथुर दोनों शातिर किस्म के मोबाइल स्नैचर हैं। जो दिल्ली के अशोक नगर में रहते है और नोएडा में मोबाइल स्नैचिग करते है। डीसीपी राजेश एस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नोएडा के गोलचक्कर के आस-पास है मोबाइल स्नैचिग की कई वारदातों की सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। उसी दौरान जब दो मोबाइल स्नैचर एक व्यक्ति का मोबाइल लूटकर भाग रहे थे, तो सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया और नोएडा के सेक्टर- 5 के पास उन्हें घेर कर पकड़ लिया। उनके पास से लूट का मोबाइल और मोटरसाइकिल, स्कूटी और दस हज़ार रुपए नकद बरामद हुए।

डीसीपी ने बताया पकड़ा गया मोनू शर्मा मोबाइल लूट में दिल्ली से न सिर्फ जेल जा चुका है बल्कि उसे  एक साल की सजा भी हो चुकी है। जेल से छूटने के बाद वह दुबारा इस धंधे में लग गया था, जबकि राहुल माथुर इसका पड़ोसी है। डीसीपी राजेश एस ने बताया कि पूछताछ के दौरान मोनू शर्मा ने बताया कि वे चोरी के मोबाइल को गफ्फार मार्केट में दुकान चलाने वाले शहनवाज और आमिर को बेचने देते थे। यह दोनों कैब करके नोएडा आते थे और लूटा हुआ मोबाइल 3-4 हज़ार में खरीद कर ले जाते थे। मोनू के  निशानदेही पर पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से लूटे हुए 29 मोबाइल बरामद किए हैं , पुलिस ने चारों आरोपित  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुए एक भीषण हादसे में ट्रक में फंसे ड्राइवर को पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद निकाला।

Ajit Sinha

व्यापारी पर कातिलाना हमले करने वाले 25 -25 हजार रूपए के तीन कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से करोड़ो रूपए की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला सहित दो आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!