Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: शहीद लेफ्टिनेंट ऋषभ शर्मा के निवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल आज शहीद लेफ्टिनेंट ऋषभ शर्मा के सेक्टर- 21 स्थित निवास पर पहुंच परिवार को ढांढस बँधाया और शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा का हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया था।   

बता दें कि 25 जनवरी को पठानकोट और कठुआ के बीच भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर ध्रुव क्रैश हो गया था। हादसे में फरीदाबाद के सेक्टर- 21 निवासी ऋषभ शर्मा शहीद हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर ध्रुव टेक ऑफ के दौरान तार से टकरा गया था, जिसके कारण हादसा हुआ। गोयल ने शहीद ऋषभ शर्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की  और दिवंगत आत्मा को अपने  चरणों मे स्थान देने की बात कही। 
 
गोयल ने शहीद ऋषभ शर्मा के नाम पर उसके निवास स्थान की सड़क का नाम रखने का प्रपोजल नगर निगम फ़रीदाबाद को देने की बात कही और  कहा कि भाजपा सरकार इस शहीद परिवार की मदद के लिए साथ खड़ी है । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यदि परिवार को कोई भी जरूरत जिला स्तर पर है, तो विपुल गोयल स्वयं भी आधी रात शहीद परिवार के साथ खड़ा मिलेगा । इस मौक़े पर पार्षद सूरजीत अधाना, सरपंच ज़ोरमल , मयंक चौधरी , दीपक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने स्टील कंपनी गोलीकांड में सतीश व सोनू नामक बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो देशी कट्टे पकडे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 125 पोंड का केक काटकर, चांदी मुकुट पहना कर जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का मनाया जन्मदिन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डेटा और ट्रांसफर कार्यों में जटिलता पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!