Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अपने आप को पुलिस बता कर आमजनों की तलाशी ले कर लूट ने वाले दो ईनामी अपराधियों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा, सेक्टर -10 की टीम ने आज दो ऐसे बदमाशों को अरेस्ट किया हैं जो अपने आप को पुलिस बता कर आमजनों की तलाशी लेता फिर उसे लूट कर फरार हो जाता था। अरेस्ट किए गए दो अपराधियों पर पुलिस की तरफ से 5000 -5000 रूपए के नगद ईनाम घोषित हैं। इन अपराधियों ने राजस्थान सहित 4 वारदाताओं को अंजाम देनेका खुलासा किया हैं। 

इन आरोपितों को खिड़की दौला थाने में दर्ज एक मुकदमे में अरेस्ट किया गया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम विनोद निवासी गाँव लोवा माजरा, थाना सदर बहादुरगढ, जिला झज्जर व नवीन निवासी गाँव बोहङा कलां, थाना बिलासपुर,  जिला गुरुग्राम, हरियाणा हैं। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने कहा कि इन्हें आज अदालत के सम्मुख पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। और इन अपराधियों गहनता से पूछताछ की जाएगी और लुटे गए सामानों को बरामद किया जाएगा।  आरोपितों से प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात  हुआ कि ये अपने साथियों के साथ गाङी से सवार होकर गाङी के चालकों से गाङी रुकवाते और अपने आप को पुलिसवाले बताकर उनकी व उनकी गाङी की तलाशी लेते और तलाशी करके पता लगा लेते थे कि उनके पास नगदी व अन्य कीमती सामान है। उसके बाद ये हथियार के बल पर उनसे वह सामान लूटकर/छीनकर भाग जाते। इसी प्रकार इन्होनें उपरोक्त मुकदमे की वारदात को अन्जाम दिया था।

Related posts

एनआईटी डीसीपी विक्रम कपूर आत्महत्या मामले में इंस्पेक्टर अब्दुल सईद निलंबित, गिरफ्तार, राज अभी राज ही हैं।

Ajit Sinha

सभी अधिकारी गंभीरता से आवश्यक तैयारी के साथ कार्य करें – विक्रम सिंह

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का नया ‘क्राइम इंटेलिजेंस मॉडल’: पिछले 10 वर्षों में जघन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों की डिजिटल निगरानी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!